India vs New Zealand: टीम इंडिया के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20I और 5 वनडे मैचों की सीरीज के अलावा, दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. भारत-न्यूजीलैंड मुकाबलों के टिकट के लिए फैंस को बीच होड़ मची हुई है. टिकटों की भारी मांग देखने को मिल रही और महज 2 सप्ताह में 50,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. कई मुकाबलों के लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं.

भारत-न्यूजीलैंड मैचों के 50000 से ज्यादा टिकट बिके

टीम इंडिया करीब 6 साल बाद न्यूजीलैंड का दौरा करने जा रही है और इस दौरे को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) के प्रेस रिलीज के मुताबिक, "क्रिकेट नेशन के सदस्यों, स्काई ग्राहकों के बाद सोमवार (7 सितंबर) को आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है. इसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं."

---विज्ञापन---

बोर्ड ने आगे बताया, "ईडन पार्क में टिकटों की मांग सबसे ज्यादा रही है. 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार स्टेडियम के छठी पंक्ति की सीटें खोलना पड़ रहा है. भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी."

22 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 1 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आ सकते हैं, जबकि टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, टीम इंडिया 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में हुए फ्लॉप, सिर्फ 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
पहला टी-2022 अक्टूबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी-2024 अक्टूबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी-2027 अक्टूबरहरी स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा टी-2030 अक्टूबरईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां टी-201 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टन
पहला वनडे4 नवंबरईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबरहरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरसेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरबे ओवल, तौरंगा
पांचवां वनडे15 नवंबरबे ओवल, तौरंगा
पहला टेस्ट19–23 नवंबरबेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबरहैगले ओवल, क्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें- ‘मुझे पहले से पता था पाकिस्तान 3-0 से हारेगा…’ वसीम अकरम ने अपनी ही टीम के खिलाफ दिया बड़ा बयान