हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में बना डाले 118 रन

India vs New Zealand: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक ठोका और पावरप्ले में 118 रन बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.

विज्ञापन
भारत ने पावरप्ले में बनाए सबसे ज्यादा 118 रन (PIC Credit - @BCCI/X)

India vs New Zealand: वेलिंगटन में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 113 रनों की साझेदारी की. वैभव-अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने महज 30 गेंदों पर सबसे तेज शतक ठोक दिया और पावरप्ले में 118 रन बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. टीम इंडिया अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. इसके अलावा, भारतीय टीम ने टी20I क्रिकेट में और भी कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

वैभव-अभिषेक के तूफान से भारत ने पावरप्ले में बना डाले 118 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 133 रनों की साझेदारी की. अभिषेक ने सिर्फ 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों के साथ 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि वैभव ने 19 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. भारतीय टीम ने महज 2.2 ओवर में 53 रन बनाकर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, सिर्फ 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया.

वैभव और अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 और 100 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने मेंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब भारतीय टीम टी20I क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है.

विज्ञापन

मेंस T20I में 1-6 ओवरों के दौरान 100 से ज्यादा रन

118/0 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (RSC), 2024
102/0 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
100/0 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
100/0 – भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026

भारत ने T20I में बनाया सबसे तेज टीम शतक

भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही भारत ने रोमानिया का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 2021 में सोफिया में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा, भारतीय टीम ने इस मुकाबले में सिर्फ 2.2 ओवर में 50 रन पूरे करके सबसे तेज टीम फिफ्टी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की. इससे पहले पापुआ न्यू गिनी ने 2019 में पोर्ट मोरेस्बी में वानुअतु के खिलाफ 2.2 ओवर में 50 रन बनाए थे. वहीं, रोमानिया ने 2021 में सोफिया में सर्बिया के खिलाफ इतने ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी.

विज्ञापन

T20I में सबसे तेज टीम शतक

  • 5 ओवर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
  • 5.2 ओवर – रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
  • 5.3 ओवर – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 5.3 ओवर – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
  • 5.5 ओवर – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
  • 5.5 ओवर – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

भारत ने 3-0 से सीरीज किया अपने नाम

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे. कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा, फिन एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन और बेवॉन जैक्ब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (113) और वैभव सूर्यवंशी (45) की तूफानी पारियों के दम पर 13.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. संजू सैमसन ने 18 रनों का योगदान दिया. भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, टीम इंडिया ने सीरीज पर भी जमाया कब्जा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola