India vs New Zealand, Shreyas Iyer: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले 87 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 260 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. हालांकि, पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत 3-1 की आगे है. वहीं, चौथे टी20 में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद नाखुश नजर आए. श्रेयस ने भारत की इस हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कीवी टीम ने बैटिंग पावरप्ले के दौरान मैच अपने पक्ष में कर लिया था.
हार के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. श्रेयस ने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया है. उनका मानना है कि बैटिंग पारवप्ले के दौरान मैच हाथ से फिसला. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में, खासकर तीसरे ओवर में जहां से उन्हें मोमेंटम मिला. कुछ गेंदबाजों ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने कुछ असाधारण पारी खेली. उन्होंने कुछ जबरदस्त शॉट्स लगाए, जो वाकई शानदार थे और उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा.” उन्होंने आगे कहा, ” मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि हम पीछे मुड़कर अपनी गलतियों को देखें और समझें कि वापसी कैसे कर सकते हैं.”
अगले मुकाबले के लिए रणनीति पर कही ये बात
श्रेयस अय्यर ने अगले मुकाबले की रणनीति और परस्थितियों में ढलने को लेकर कहा कि, “हैमिल्टन जाने से पहले हमारे पास एक दिन का ब्रेक है, इसलिए हम रणनीति बनाएंगे और अगले मैच में अपनी पूरी क्षमता से अमल करने की कोशिश करेंगे. हम जानते थे कि इस मैदान के डायमेंशन अलग हैं और कुछ खिलाड़ी पहली बार ऐसे मैदानों पर खेल रहे थे.” उन्होंने आगे कहा, “ऐसे हालात के मुताबिक खुद को ढालना आसान नहीं होता. शुरुआती तीन मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. यह सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा.” बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ रचा इतिहास, तूफानी शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
टीम इंडिया की फ्लॉप बल्लेबाजी
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. फिलिप्स ने महज 49 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.37 का रहा. उनके अलावा, माइकल ब्रेसवेल ने 65 रन और फिन एलन ने 31 रन बनाए. वहीं, 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में टीम ने महज 4 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
इसके बाद अभिषेक शर्मा 27 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर आउट हो गए. 86 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, जबकि 121 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए. हालांकि, तिलक वर्मा ने 35 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को ऑलआउट होने से बचाया, जबकि नमन धीर ने 2 छक्कों और दो चौकों की मदद से 13 गेंदों में 28 रन बनाए. लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि एडम मिल्ने और मैथ्यू फिशर को 1-1 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फेल हो गए टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी, कमबैक करने का आ गया दबाव
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
41 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
48 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
3 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
3 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines