IND vs NZ, Glenn Phillips: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में धाकड़ कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. सीरीज के चार मुकाबलों में फिलिप्स एक शतक और दो अर्धशतकों के साथ कुल 276 रन ठोक चुके हैं. तीसरे टी20 को छोड़कर उन्होंने बाकी सभी मैचों में 70 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में फिलिप्स ने शानदार शतक जड़कर न्यूजीलैंड को सीरीज की पहली जीत दिलाई थी. अब 5वें और आखिरी मुकाबले में उनके पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 56 रनों की जरूरत है.
56 रन बनाते ही ग्लेन फिलिप्स रच देंगे इतिहास
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने चौथे टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 46 गेंदों पर शतक जड़ा और 49 गेंदों में 107 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 259 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और 87 रनों मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज में पहली जीत दर्ज की. फिलिप्स अब तक सीरीज के चार मैचों में 276 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने पिछली चार पारियों में 107, 17, 70 और नाबाद 82 रन बनाए. वह इस सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
अब रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जाने वाले सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 में उनकी नजरें एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होंगी. 5वें टी20 में सिर्फ 56 रन बनाते ही फिलिप्स एक बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
निशाने पर फिल सॉल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के फिल सॉल्ट के नाम दर्ज है. फिलिप्स ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 331 रन बनाए थे. अब ग्लेन फिलिप्स के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ छह मैचों की टी20 सीरीज में 316 रन बनाए थे. वहीं, एस्टोनिया के साहिल चौहान 297 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन ने 5 मैचों में 290 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 285 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें सेडन पार्क की पिच रिपोर्ट
300 रन बनाते ही खास क्लब में शामिल होंगे फिलिप्स
इतना ही नहीं, ग्लेन फिलिप्स के पास आखिरी टी20 में एक और खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है. फिल सॉल्ट और मोहम्मद रिजवान ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पांच या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 300 से अधिक रन बनाए हैं. अगर फिलिप्स आखिरी मुकाबले में 24 रन बना लेते हैं तो वह भी इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. वहीं, सिर्फ 15 रन बनाते ही वह न्यूजीलैंड के लिए एक द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मार्क चैपमैन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.
बता दें कि, टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है और शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज करके सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी. वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड 5वां T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
19 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
32 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
59 mins agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines