हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', T20 सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, ऋषभ पंत पर भी दिया अपडेट

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. सीरीज जीतने के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों के रवैये और रणनीति को लेकर खुलकर बात की.

विज्ञापन
T20 सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने की टीम इंडिया की तारीफ (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. भारत ने शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन आखिरी दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. हैमिल्टन में खेले गए 5वें टी20 मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 7 विकेट से हार मिली. हालांकि, इस हार का सीरीज के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा.

वहीं, सीरीज जीतने के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों के रवैये और रणनीति को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने खिलाड़ियों के चयन और प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर किए सवालों पर बेखौफ अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उनकी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं है.

T20 सीरीज जीतने बाद क्या बोले गौतम गंभीर?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने सख्त रवैये और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. हैमिल्टन में खेले गए 5वें टी20 में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गंभीर से टीम के फैसलों और प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह बाहरी शोर और आलोचनाओं से नहीं डरते. गंभीर ने कहा, “मेरी डिक्शनरी और डायरेक्टरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं है.” उन्होंने कहा कि उनका फोकस सिर्फ टीम को एक बेखौफ और निडर टीम बनाने पर है. वह चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी किसी भी मुश्किल परिस्थितियों में भी बिना डर के अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं.

विज्ञापन

15 घंटे की फ्लाइट के बाद जीत को बताया बड़ी उपलब्धि

गौतम गंभीर ने आगे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि लंबी हवाई यात्रा और तैयारी के लिए बेहद कम समय मिलने के बावजूद टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. गंभीर के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी करीब 15 घंटे की फ्लाइट के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे थे. इसके बाद उन्हें सिर्फ एक अभ्यास सत्र मिला और फिर पहले टी20 मुकाबले में उतरना पड़ा. ऐसी परिस्थितियों में जीत हासिल करना टीम के आत्मविश्वास और खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती को दर्शाता है.

बता दें कि, भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी. हालांकि, न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैचों में वापसी करते हुए भारत को लगातार दो हार दी. इसके बावजूद टीम इंडिया न्यूजीलैंड की धरती पर सीरीज 3-2 से जीतने में सफल रही.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी टीम इंडिया, नहीं मिले इन 3 बड़े सवालों के जवाब

ऋषभ पंत की चोट पर गंभीर ने दिया अपडेट

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस और टीम में वापसी को लेकर भी सवाल पूछा गया. हालांकि, भारतीय हेड कोच ने इस मामले में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं दी. गंभीर ने कहा, “ऋषभ पंत को लेकर अभी मेरे पास कोई अपडेट नहीं है. जैसे ही मुझे जानकारी मिलेगी, मैं साझा करूंगा.” उनके इस बयान से पंत की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. ऐसे में अब उनकी फिटनेस और वापसी को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20I के बाद अब ODI की बारी, 4 नवंबर से होगा वनडे सीरीज का आगाज, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola