हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है. भुवी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉल बॉल फेंकने (फुल मेंबर) वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास (PIC Credit -AI)

IND vs NZ, Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया है. करीब 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे भुवी का यह कमबैक मैच है, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 में जरूर मौका मिला था, लेकिन बारिश के कारण वह एक भी गेंद नहीं फेंक पाए थे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मैदान पर उतरे ही भुवनेश्वर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भुवी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉल बॉल फेंकने (फुल मेंबर) वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया. भुवी ने पहले ओवर में 3 गेंदें डॉट डालीं और कुल 4 रन दिए, जिसमें एक भी बाउंड्री शामिल नहीं रही. इसी के साथ भुवनेश्वर अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में फुल मेंबर टीमों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉल बॉल फेंकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. भुवी ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 680 डॉट गेंदें फेंककर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इस लिस्ट में साउदी अब 679 डॉट गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरावा 674 गेंदों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी 625 और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी 614 डॉट गेंदें फेंक चुके हैं. इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह 576 डॉट गेंदें और जसप्रीत बुमराह 569 डॉट गेंदों के साथ शामिल हैं.

विज्ञापन

T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट बॉल (फुल मेंबर)

  • 680 – भुवनेश्वर कुमार*
  • 679 – टिम साउदी
  • 674 – रिचर्ड नगारवा
  • 625 – शाहीन शाह अफरीदी
  • 614 – ब्लेसिंग मुजरबानी
  • 576 – अर्शदीप सिंह
  • 569 – जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना सिलसिला

भुवनेश्वर का शानदार टी20I करियर

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. भुवी ने भारत के लिए अब तक 89 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 87 पारियों में लगभग 24 की औसत से 90 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है. इसके अलावा, वह 2 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं. टी20I में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 का रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, स्टार खिलाड़ी मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन, इस बड़ी गलती की मांगनी पड़ी माफी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola