हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! चौथे T20I में सिर्फ 18 रन बनाते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय

IND vs NZ: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं. अभिषेक चौथे टी20 में सिर्फ 18 रन बनाकर वो मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो अब तक कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका है.

विज्ञापन
चौथे टी20I में इतिहास रच सकते हैं अभिषेक शर्मा (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand, Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा और महज 38 गेंदों में 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर 6 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. अब भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैच में अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 18 रनों की जरूरत है.

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

26 वर्षीय अभिषेक शर्मा का अक्टूबर में बल्ला जमकर बोल रहा है. अभिषेक इस महीने अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 382 रन बना चुके हैं. अगर वह चौथे टी20 में 18 रन और बना लेते हैं, तो एक कैलेंडर महीने में 400 टी20I रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. वेलिंगटन में शतकीय पारी खेलने के दौरान अभिषेक ने विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था. कोहली ने मार्च 2016 में 370 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए थे. वहीं, इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने नवंबर 2021 में 321 रन जोड़े थे. विराट और रोहित टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं.

एक महीने में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स

382 – अभिषेक शर्मा (अक्टूबर 2026)
370 – विराट कोहली (मार्च 2016)
319 – रोहित शर्मा (नवंबर 2021)
314 – अभिषेक शर्मा (सितंबर 2025)
298 – श्रेयस अय्यर (जुलाई 2026)
280 – तिलक वर्मा (नवंबर 2024)
278 – केएल राहुल (जनवरी 2020)
276 – संजू सैमसन (अक्टूबर 2026)
275 – संजू सैमसन (मार्च 2026)
267 – ईशान किशन (जुलाई 2026)
264 – श्रेयस अय्यर (अक्टूबर 2026)

विज्ञापन

ईशान किशन को भी छोड़ सकते हैं पीछे

वहीं, अभिषेक अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 35 रन बना लेते हैं तो वह 2026 में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम दर्ज है, जिन्हें अब अभिषेक पीछे छोड़ सकते हैं. अभिषेक इस साल अब तक टी20I में 1125 रन बना चुके हैं, जबकि ईशान के नाम 1159 रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों ने तोड़ा नाता

विज्ञापन

T20I के नंबर-1 बल्लेबाज हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बुधवार को जारी रैंकिंग में उन्होंने हमवतन ईशान किशन को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया. अभिषेक इससे पहले पिछले साल जुलाई में भी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे, लेकिन इस साल जुलाई में ईशान किशन ने उन्हें पछाड़ दिया था. अब एक बार फिर अभिषेक ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. वहीं, भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर रैंकिंग में 9वें और तिलक वर्मा 10वें स्थान पर हैं, जबकि संजू सैमसन ने 6 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-20 में जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर, ऑकलैंड का रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola