India vs New Zealand: भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड टीम को तगड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के वनडे और ए स्क्वॉड में कुल 5 बड़े बदलाव हुए हैं. टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे चोट के कारण वनडे सीरीज के बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टक्कर लगने के कारण कॉनवे के सिर में चोट लगी थी. इसी वजह से कॉनवे पहला वनडे भी नहीं खेल पाए थे. अब उनकी जगह निक केली को न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, इंडिया ए के खिलाफ आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ए स्क्वॉड से 4 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं.
डेवॉन कॉनवे की जगह निक केली को मिला मौका
न्यूजीलैंड सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे कन्कशन की चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे 4 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. कॉनवे की जगह न्यूजीलैंड ने बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया है. केली को शुरुआत में सिर्फ चौथे और 5वें वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब वह पहले तीन मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. इससे पहले वह इंडिया ए खिलाफ तीन मैचों की अनऑफिशियल सीरीज में न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे.
33 वर्षीय निक केली न्यूजीलैंड के लिए अब तक 8 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. साल 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले केली ने अभी तक भारत के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. दूसरी ओर, तेज गेंदबाज मैट हेनरी अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा.
भारत के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर.
आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे, निक केली, टिम साइफर्ट, ब्लेयर टिकनर और विल यंग.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे मैच, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
न्यूजीलैंड ए टीम में भी हुए 4 बड़े बदलाव
इंडिया ए के खिलाफ आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड ए की टीम में भी 4 बदलाव किए गए हैं. निक केली के सीनियर वनडे टीम में शामिल होने के बाद उनकी जगह डेल फिलिप्स को मौका दिया गया है. इसके अलावा, तेज गेंदबाज साइमन कीन, बेन लिस्टर और फ्रेजर शीट चोट के कारण आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जैक गिब्सन और ब्रेंट रेंडेल टीम के साथ बने रहेंगे. वहीं, डेनरु फर्न्स को भी टीम में शामिल किया गया है. टिम रॉबिन्सन भी आखिरी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्हें हेनरी निकल्स के वनडे टीम में शामिल होने के बाद न्यूजीलैंड ए स्क्वॉड से जोड़ा गया था.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि कीन हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं, जबकि शीट को साइड स्ट्रेन की समस्या है. वहीं, लिस्टर भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं. कीन और शीट को सीरीज के दौरान चोट लगी थी और उनके ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है. वहीं, लिस्टर को ऑकलैंड टीम के साथ अभ्यास के दौरान चोट लगी. बता दें कि, इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अब तक खेले गए दोनों अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. अब आखिरी टेस्ट में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम
रीस मारियू (कप्तान), आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डेनरु फर्न्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, कर्टिस हीफी, जैरोड मैके, कैम पॉल, डेल फिलिप्स, ब्रेंट रेंडेल और टिम रॉबिन्सन.
ये भी पढ़ें- माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक के लिए मिली नई जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
28 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
32 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines