India vs New Zealand 2nd ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में डक वर्थ लुईस (DLS) मेथड के तहत 4 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वेलिंगटन में खेला गया दूसरा वनडे बारिश की वजह से 47-47 ओवर का हुआ और पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम महज 134 रन पर ढेर हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश शुरू हो गई और खेल रोक दिया गया. बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और टीम इंडिया को जीत मिल गई. भारत की इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे, जिन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
टीम इंडिया ने ओवर में हासिल किया लक्ष्य
न्यूजीलैंड से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली भी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी पारी में 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 46 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल 7 रन आउट हुए.
86 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई, जबकि 111 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए. नमन धीर 12 रन और अंशुल कंबोज मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे और रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. भारतीय टीम ने ओवर में विकेट पर रन बनाकर मैच जीत लिया.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेटा
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को महज 134 रनों पर ऑलआउट कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. न्यूजीलैंड ने महज 23 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती 3 विकेट गंवा दिए. विल यंग (6), टिम सीफर्ट (0) और हेनरी निकोल्स (11) सस्ते पवेलियन लौट गए. इसके बाद टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) भी कुछ खास नहीं कर सके और न्यूजीलैंड की आधी टीम महज 53 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. हालांकि, डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की.
मिचेल ने 104 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली, जबकि सैंटनर ने 38 गेंदों में दो छक्के और एक चौके के साथ 31 रन बनाए. लेकिन मिचेल के आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी फिर से लड़खड़ा गई. सैंटनर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पारी 134 रनों पर समेट दी. कीवी टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यदा 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए.
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
17 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines