India vs New Zealand ODI Match Timing and Live Streaming: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. सीरीज का पहला वनडे मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद भारत की नजर वनडे सीरीज भी जीतने पर होगी. इस सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे.
वहीं, इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी धमाल मचाते नजर आएंगे. इस वनडे सीरीज में क्रिकेट फैंस को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है. हालांकि, भारतीय फैंस को रोहित-विराट को एक्शन में देखने के लिए सुबह जल्दी जागना होगा. आइए आपको भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.
कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें ऑकलैंड के ईडन पार्क में आमने-सामने होंगी. भारत की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी, मिचेल सैंटनर कीवी टीम की कमान संभालेंगे.
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समायुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए थे, लेकिन वनडे सीरीज के मुकाबले दोपहर में नहीं, बल्कि सुबह में खेले जाएंगे. भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड में यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी. यानी भारतीय फैंस को वनडे मुकाबले देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा.
कहां देखें लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप यूजर्स Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं.
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 4 नवंबर | ऑकलैंड | सुबह 7:30 बजे |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | वेलिंगटन | सुबह 7:30 बजे |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | हैमिल्टन | सुबह 7:30 बजे |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 बजे |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 बजे |
IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत (पहले 3 वनडे मैचों के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), आकिब नबी.
भारत (आखिरी दो वनडे के लिए): श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड (पहले 3 वनडे के लिए): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.
न्यूजीलैंड (आखिरी 2 वनडे के लिए): मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
ये भी पढ़ें- IND A vs NZ A: ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट, जायसवाल-जुरेल और राठौड़ ने जड़ा शानदार शतक, सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
51 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
55 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
7 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines