IND vs NAM, Team India Playing XI Prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में USA को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार, 12 फरवरी को अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
बताया जा रहा है कि उनके पेट में दिक्कत है, जिसके कारण वे ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाए. ऐसे में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर टीम से जुड़ चुके हैं. दोनों ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया. ऐसे में माना जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव?
यूएसए के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा औ ईशान किशन ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी. लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से अभिषेक का नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में अगर अभिषेक नहीं खेलते हैं तो ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव हो सकता है और ईशान के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं.
पिछले एक महीने में यह तीसरा ओपनिंग कॉम्बिनेशन होगा. पहले अभिषेक-संजू ने ओपन किया, फिर ईशान-अभिषेक की जोड़ी उतरी. अब हालात ऐसे बने हैं कि संजू और ईशान साथ में ओपनिंग कर सकते हैं. दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन भी देते हैं, जो टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ा दिग्गज खिलाड़ी, निभाएगा ये अहम जिम्मेदारी
बुमराह और सुंदर की होगी एंट्री!
पहले मैच से बाहर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नामीबिया के खिलाफ खेलना तय माना जा रहा है. उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. वहीं वाशिंगटन सुंदर की भी प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है. अगर टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत को देखते हुए सुंदर को शिवम दुबे की जगह मौका मिल सकता है.
साथ ही अभिषेक शर्मा पार्ट-टाइम स्पिनर के विकल्प के रूप में मौजूद रहते थे और उनके बाहर होने से टीम को एक अतिरिक्त स्पिन ऑप्शन की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में सुंदर को इस मैच में खेलना का मौका मिल सकता है.
नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें- ‘हमने ये सब…’, मोहसिन नक़वी तो ड्रामेबाज निकले, ICC ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग तो बहानेबाजी पर उतरा PCB
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines