IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ा दिग्गज खिलाड़ी, निभाएगा ये अहम जिम्मेदारी

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 से पहले मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है. टीम के साथ इंग्लैंड का एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुआ है जिसके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. इस खिलाड़ी के शामिल होते ही टीम को काफी मजबूती मिलेगी. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी…

jacket (1) (61)

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के नए सीजन से पहले मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है. इंग्लैंड का एक दिग्गज खिलाड़ी जो कि इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बना चुके है वो दिल्ली की टीम के साथ जुड़ चुका है. आईपीएल 2026 में ये खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी भूमिका निभाता हुआ नजर आएगा. इस खिलाड़ी की एक बात फैंस को जरूर हैरान कर सकती है कि वो आजतक किसी भी टीम के लिए आईपीएल नहीं खेल पाया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और इसकी नई भूमिका क्या होगी?

विज्ञापन

DC को मिला नया असिस्टेंट कोच

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल को आगामी आईपीएल सीजन के लिए असिस्टेंट कोच बना दिया गया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए की गई है. बेल पहली बार आईपीएल में किसी भूमिका में नजर आएंगे.बेल का अनुभव दिल्ली की टीम के लिए असरदार साबित हो सकता है. आईपीएल के 18 सीजन होने के बाद भी दिल्ली की टीम अपना पहला खिताब तलाश रही है. दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में हेमंग बदानी हेड कोच की भूमिका में हैं तो वहीं वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में हैं. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच के रूप में मैनेजमेंट का हिस्सा हैं. 

विज्ञापन

अनुभव के धनी हैं इयान बेल

इयान बेल के पास एक अनुभवी कोच हैं. वो इंग्लैंड की टीम के साथ कई बार काम करते हुए दिखे हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की कोचिंग स्टाफ में भी रह चुके हैं. साल 2020 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और इसके बाद से ही वो कोचिंग का काम कर रहे हैं. साल 2024 में वो बल्लेबाजी कोच के तौर पर श्रीलंका के साथ भी काम कर चुके हैं. 

इयान बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट और 161 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 5416 रन बनाए हैं तो वहीं टेस्ट में 7727 रन बनाए हैं. साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 शतक भी जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ