हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs IRE: भारतीय मूल के खिलाड़ी ने उड़ाए संजू सैमसन के होश, डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर रचा इतिहास

IND vs IRE: भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. मूंदड़ा ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को आउट कर अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
IND vs IRE 1st T20I (Image generated by AI)

India vs Ireland 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के जय मूंदड़ा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. 29 वर्षीय मूंदड़ा का जन्म भारत के राजस्थान में हुआ था, लेकिन पढ़ाई के सिलसिले में आयरलैंड जाने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब मूंदड़ा का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच उनके लिए ऐतिहासिक साबित हुआ.

उन्होंने अपने पहले मैच में ऐसी शुरुआत की, जिसे वह शायद कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को बनाया शिकार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को भारत के खिलाफ दूसरे ओवर में गेंदबाजी का मौका मिला और उन्होंने पहली ही गेंद पर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिया. मूंदड़ा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया. गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे विकेट से जा टकराई. संजू सिर्फ 4 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. किसी भी गेंदबाज के लिए डेब्यू की इससे बेहतर शुरुआत शायद ही हो सकती है.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, इस विकेट के साथ जय मूंदड़ा आयरलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ मैथ्यू हम्फ्रीज ही ऐसा कारनाम कर पाए थे.

आयरलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट

  • मैथ्यू हम्फ्रीज vs बांग्लादेश, चटोग्राम (2023)
  • जय मूंदड़ा vs भारत, बेलफास्ट (2026)

कौन हैं जय मूंदड़ा?

जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को राजस्थान के टोंक में हुआ था. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था और वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलते थे. जय राजस्थान की अंडर-14 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं और कई राज्य स्तरीय टूर्नामेंट खेले. शुरुआत में उन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेट खेला, लेकिन बाद में लेदर बॉल क्रिकेट की ओर रुख किया.

विज्ञापन

साल 2021 में जय MTech की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें वहीं नौकरी मिल गई. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा और डबलिन के मशहूर लेनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ गए. शानदार प्रदर्शन के दम पर वह 2023 में आयरिश सीनियर कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे.

ये भी पढ़ें- IRE vs IND: प्रसिद्ध कृष्णा ने खराब गेंदबाजी करके बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

चोटिल खिलाड़ियों के कारण मिला मौका

मूंदड़ा को 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिल गई, जिसके बाद उन्होंने आयरलैंड की घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई. वह अपनी गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन का इनाम उन्हें साल 2026 में मिला, जब उन्हें पहली बार आयरलैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया.

विज्ञापन

आयरलैंड के कई प्रमुख तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए, जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया. उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. संजू के बाद उन्होंने शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया.

ये भी पढ़ें- IRE vs IND: डेब्यू नहीं होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जिसके बारे में जानकर होगी हैरानी 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola