IRE vs IND: डेब्यू नहीं होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जिसके बारे में जानकर होगी हैरानी 

IRE vs IND: आईपीएल 2026 के दौरान जब चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, तो उसमें वैभव सूर्यवंशी को देखकर सभी बहुत खुश थे. अब वैभव ने इस सीरीज के पहले मैच के दौरान बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi

PIC Credit- Ankan Kar X

IRE vs IND: सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब बेलफास्ट में टीम इंडिया जब आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने उतरी, तो फैंस का बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय जैसे ही बताया कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी डेब्यू नहीं कर रहे हैं, तो सभी निराश थे. हालांकि मैच शुरू होने के बाद जैसे ही वैभव ब्रेक के दौरान पहली बार मैदान पर आए, तो उनके नाम एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस रिकॉर्ड के बारे में जानकर सभी फैंस को बहुत ही हैरानी होगी. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

भले ही टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन जैसे ही वो ड्रिंक्स लेकर मैदान पर आए तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वैभव अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र के वॉटरब्वॉय बन गए हैं. वैभव हालांकि रविवार 28 जून को टीम इंडिया के डेब्यू कर सकते हैं. पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली, हालांकि बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. उसके बाद बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे टी-20 मैच के दौरान फॉर्म में चल रहे वैभव को मौका देना चाहेंगे. जिससे उनकी शानदार फॉर्म का टीम इंडिया को भी फायदा मिले.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक

मुश्किल में है टीम इंडिया 

टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने एक समय 51 रनों पर 4 विकेट हासिल कर लिए थे. हालांकि उसके बाद भी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने इस दौरान बहुत ज्यादा निराश किया. वहीं जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिया. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 12.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए हैं. अभी भी टीम इंडिया को 47 गेंदों में 77 रनों की जरूरत है. भारतीय टीम की स्थिति बहुत ज्यादा खराब नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ