India vs Ireland: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 34 रनों से करारी हार का समाना करना पड़ा. बेलफास्ट में खेले गए मैच में आयरलैंड के खिलाफ 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यह भारत की इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड के खिलाफ पहली हार रही.
भारत की इस हार के बाद कई वजहें बताई जा रही हैं. कोई बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठा रहा है. इस बीच भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने भारत की हार की असली वजह का खुलासा किया है.
आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद क्या बोले अभिषेक शर्मा?
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का मानना है कि टीम परिस्थितियों के मुताबिक खुद को जल्दी ढालने में नाकाम रही और यही हार की सबसे बड़ी वजह बनी. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक ने कहा, “सबसे अहम बात यह है कि हम परिस्थितियों के अनुसार खुद को कितनी जल्दी ढाल पाते हैं. जब आप लगातार मैच खेल रहे होते हैं, तो एक टीम के तौर पर हालात के मुताबिक खुद को एडजस्ट करना बेहद जरूरी होता है.”
उन्होंने आगे कहा, “अभ्यास सत्र में या मैच के दौरान आपको जल्द से जल्द परिस्थितियों को समझना पड़ता है. एक मजबूत टीम होने के नाते हमें तेजी से खुद को ढालना चाहिए था. हमने कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो सका.”
अभिषेक की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी जीत
बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 50 रनों की पारी खेली. लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. इस मैच में अभिषेक को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई.
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ही नहीं, ये 3 भारतीय खिलाड़ी भी कप्तानी डेब्यू पर हार चुके हैं T20I मैच, लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल
दूसरे टी20 में ‘करो या मरो’ की चुनौती
अब भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा. दो मैचों की इस सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है. टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. लेकिन अगर आयरलैंड एक और उलटफेर करने में सफल रहता है तो टीम इंडिया को 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ेगी, जो टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे शर्मनाक द्विपक्षीय सीरीज हारों में से एक मानी जाएगी.
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर और टीम इंडिया को मिली चेतावनी! जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने ठोका इतिहास रचने का दावा
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
6 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
28 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
40 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
58 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines