हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs IRE Live Streaming: सोनी का नहीं है सब्सक्रिप्शन, तो यहां फ्री में देखें दूसरा टी20I मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?

IND vs IRE Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबरी कर खत्म करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
IND vs IRE 2nd T20I (Image generated by AI)

IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब दूसरे और आखिरी मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार, 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की नजर जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने पर होगी. पहले मुकाबले में 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 148 रन पर सिमट गई और आयरलैंड ने 34 रनों से जीत हासिल कर इतिहास रचा था.

भारत को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दूसरा मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा बन गया है. अगर टीम इंडिया यह मैच भी हार जाती है तो उसे सीरीज भी गंवानी पड़ेगी. वहीं, इस मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा IND vs IRE 2nd T20I मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा IND vs IRE 2nd T20I मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे टॉस होगा.

टीवी पर कहां देखें IND vs IRE 2nd T20I मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. फैंस यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs IRE 2nd T20I की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी यूजर्स यहां मैच मजा उठा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

फ्री में कैसे देखें IND vs IRE 2nd T20I मैच?

अगर आपके पास सोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं है और आप फ्री में भारत-आयरलैंड दूसरा टी20 मैच देखना चाहते हैं, तो DD Sports पर इसका लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा. भारतीय फैंस टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच फ्री में देखने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वॉशिंगटन सुंदर के साथ हो रही है ‘नाइंसाफी’? टीम में भूमिका को लेकर अश्विन ने उठाए सवाल

IND vs IRE 2nd T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा.

आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होई, मैथ्यू हॉलैंड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W: शेफाली वर्मा ने बताया क्या है करो या मरो मुकाबले का मास्टरप्लान, गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola