IND vs IND A: इंग्लैंड में चला सरफराज खान का बल्ला, जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक

IND vs IND A Intra Squad: मैच के दूसरे दिन इंडिया ए की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान ने शतक ठोका। सरफराज ने 76 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने 299 रन बना लिए थे।

sarfaraz khan

सरफराज खान (X/@CricCrazyJohns)

IND vs IND A Intra Squad: टीम इंडिया इन इंग्लैंड में जमकर प्रैक्टिस कर रही है, इस बार बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड में कड़ी चुनौती होने वाली है। हालांकि शुभन गिल की कप्तानी में युवा टीम से फैंस को काफी उम्मीदें है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम और इंडिया ए के बीच इंट्रा स्क्वाड मैच खेला जा रहा है। जिसमें पहले दिन कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर का जलवा देखने को मिला, तो वहीं दूसरे दिन सरफराज खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ा।

विज्ञापन

इंग्लैंड में सरफराज खान ने जड़ा शतक

इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए सरफराज खान ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दूसरे दिन सरफराज ने महज 76 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सरफराज ने 15 चौके और 2 छक्के लगाए। आखिर में सरफराज को रिटायर आउट होना पड़ा था, जिससे टीम के बाकी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका मिल सके। सरफराज के अलावा ईशान किशन ने 45 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 19 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने 6 विकेट खोकर 299 रन बना लिए थे। वहीं इससे पहले इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 459 रन बनाए थे।

विज्ञापन

सरफराज को पहले टेस्ट में मिलेगा मौका!

इंग्लैंड में सरफारज खान कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भी सरफराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन की पारी खेली थी। ऐसे में अब सरफराज को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है, हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के मुख्य स्क्वाड में सरफराज को नहीं चुना गया है। वे इंडिया ए के लिए खेलने इंग्लैंड आए हैं।

विज्ञापन

20 जून से होगी सीरीज की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। ये सीरीज अगस्त तक चलने वाली है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ