---विज्ञापन---

खेल angle-right

WTC फाइनल 2025 जीतने के बाद मालामाल हुई साउथ अफ्रीका, भारत को भी मिले करोड़ों रुपये

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 11 जून से खेला गया। चौथे दिन अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा। इसके साथ ही अफ्रीका टीम पर पैसों की बरसात हुई। साथ में भारतीय टीम को भी करोड़ों रुपये मिले।

---विज्ञापन---

WTC Final 2025 Prize Money: एडेन मार्करम की कमाल की बल्लेबाजी की मदद से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन बनाने थे। शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन मार्करम ने उनकी एक नहीं चलने दी। उन्होंने 136 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जब साउथ अफ्रीका की जीत लगभग तय हो गई थी, तभी मार्करम आउट हुए। इसके थोड़ी ही देर बाद साउथ अफ्रीका ने मैच जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने ‘चोकर्स’ का टैग भी हटा दिया।

साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा इनाम

चैंपियन बनने पर साउथ अफ्रीका को 36 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 31 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। वहीं, हारने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया को भी 21.6 लाख डॉलर यानी करीब 18.63 करोड़ रुपये मिले।

---विज्ञापन---

भारत को भी मिली मोटी रकम

WTC की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया को भी 12.42 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। न्यूजीलैंड को चौथा स्थान मिलने पर 10 करोड़ रुपये और इंग्लैंड को पांचवें पायदान पर रहने के चलते 8.28 करोड़ रुपये मिले।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्राइज मनी

स्थान टीम प्राइज मनी (USD) प्राइज मनी (INR)
1 साउथ अफ्रीका $3,600,000 ₹31 करोड़
2 ऑस्ट्रेलिया $2,160,000 ₹18.63 करोड़
3 भारत $1,440,000 ₹12.42 करोड़
4 न्यूजीलैंड $1,200,000 ₹10.35 करोड़
5 इंग्लैंड $960,000 ₹8.28 करोड़
6 श्रीलंका $840,000 ₹7.24 करोड़
7 बांग्लादेश $720,000 ₹6.21 करोड़
8 वेस्टइंडीज $600,000 ₹5.17 करोड़
9 पाकिस्तान $480,000 ₹4.14 करोड़

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2025 10:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola