India vs England Ranchi Test WTC Points Table: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दोनों संस्करण के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन दोनों बार उसे हार झेलनी पड़ी थी। 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था। फिर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम हार गई थी। अब मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। भारत ने अभी तक तीन सीरीज इस संस्करण में खेली हैं और एक भी नहीं गंवाई है। वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने मात दी थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई। अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब चर्चा होने लगी हैं कि क्या टीम इंडिया की WTC फाइनल में हैट्रिक होगी!
क्या है मौजूदा पॉइंट्स टेबल का हाल?
अगर मौजूदा पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट जीतने के बाद भारत है दूसरे स्थान पर ही लेकिन उसका विनिंग पर्सेंट 64.58 का हो गया है। जबकि अभी तक टीम इंडिया ने 8 में से पांच मैच जीते हैं और 2 में उसे हार मिली है। जबकि एक मुकाबला टीम ने वेस्टइंडीज में ड्रॉ भी खेला था। तो पहले सीजन की चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर काबिज है। न्यूजीलैंड का विनिंग पर्सेंट 75 है और उसने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। तो डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 मैचों में से 6 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के बाद 55 प्रतिशत विनिंग पर्सेंट के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा बांग्लादेश चौथे और पाकिस्तान पांचवे पायदान पर मौजूद है।
कैसे टीम इंडिया की फाइनल में लग सकती है हैट्रिक?
अगर भारतीय टीम की बात करें तो उसने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संस्करण में तकरीबन आधे मुकाबले खेल लिए हैं। भारत को अभी करीब 11 मुकाबले और खेलने हैं। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में होगा। उसके बाद टीम सितंबर में दो टेस्ट बांग्लादेश और अक्टूबर में तीन टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। फिर साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के टीम इंडिया घर में ही खेलेगी। यानी इन 5 मैचों में से दोनों सीरीज के कम से कम 3-4 मैच भारत जीत सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीती हैं।
उस लिहाज से अगर सीरीज ड्रॉ भी रही तो टीम इंडिया आसानी से फाइनल में नंबर 1 या नंबर 2 पर रहते हुए पहुंच सकती है। हालांकि, उस बीच और टीमों के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी। न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली सीरीज खेलनी है और ऑस्ट्रेलिया को इसमें फेवरिट माना जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 29 फरवरी से जो शुरू हो रहा है अगर ऑस्ट्रेलिया जीता और 7 मार्च से शुरू होने वाले धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया जीती तो वो नंबर एक स्थान कब्जा लेगी। इस केस में कीवी टीम का 60 प्रतिशत विनिंग पर्सेंट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रांची टेस्ट में ध्रुव जुरेल बने जीत के ‘नायक’, बढ़ गईं पंत-ईशान की मुश्किलें
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली का पहला बयान, टीम इंडिया की जीत पर कही ये बात
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
16 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines