IND vs ENG: हेडिंग्ले में 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। लंबे समय के बाद भारतीय टीम टेस्ट जर्सी में नजर आएगी। जिसके कारण भी फैंस बड़े उत्साहित हैं। लंबे समय के बाद टीम इंडिया बिना रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के खेलने वाली है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहने वाली है। इस बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। टेस्ट क्रिकेट के फैंस भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली इस सीरीज को फ्री में भी देख सकते हैं।
यहां पर फ्री में देख सकते हैं सभी मुकाबले
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस 5 मैच की सीरीज को अब फैंस फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। वहीं जिओहॉटस्टार के पास इन मुकाबलों के डिजिटल राइट मौजूद हैं। टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स के अलावा सोनी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल जहां पहले टेस्ट मैच से ही अपना प्रभाव डालना चाहेंगे तो वहीं इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स अपना दबदबा दिखाना चाहेंगे। इंग्लिश टीम अपनी सरजमीं पर 2007 के बाद से भारत के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम
बेन स्टोक्स (डरहम) – कप्तान, शोएब बशीर (समरसेट), जैकब बेथेल (वार्विकशायर), हैरी ब्रूक,(यॉर्कशायर), ब्राइडन कार्से (डरहम), सैम कुक (एसे), जैक क्रॉली (केंट), बेन डकेट,(नॉटिंघमशायर), जेमी ओवरटन (सरे), ओली पोप (सरे),जो रूट (यॉर्कशायर), जेमी स्मिथ (सरे), जोश टंग (नॉटिंघमशायर), क्रिस वोक्स (वार्विकशायर)।
इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
20-24 जून 2025 – पहला टेस्ट, हेडिंग्ले
2-6 जुलाई 2025 – दूसरा टेस्ट, एजबेस्टन
10-14 जुलाई 2025 – तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
23-27 जुलाई 2025 – चौथा टेस्ट, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
31 जुलाई-4 अगस्त 2025 – पांचवां टेस्ट, किंग्स्टन ओवल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: राहुल या पंत नहीं ये खिलाड़ी होगा कप्तान गिल का सबसे बड़ा हथियार, इंग्लिश सरजमीं पर मचाता है कहर
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
43 mins agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
56 mins agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, जिम्बाब्वे को दी मात
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
3 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
3 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
4 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines