---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: राहुल या पंत नहीं ये खिलाड़ी होगा कप्तान गिल का सबसे बड़ा हथियार, इंग्लिश सरजमीं पर मचाता है कहर

IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल मैदान पर उतरने से पहले पूरी प्लानिंग कर रहे हैं। इंग्लिश सरजमीं पर केएल राहुल या ऋषभ पंत नहीं बल्कि ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कप्तान गिल का प्रमुख हथियार होने वाला है।

---विज्ञापन---

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया अब पूरी तरह से तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाना है। जहां पर नए कप्तान शुभमन गिल की बड़ी परीक्षा भी होनी है। ऐसे में गिल मैदान पर उतरने से पहले पूरी प्लानिंग कर रहे हैं। इंग्लिश सरजमीं पर केएल राहुल या ऋषभ पंत नहीं बल्कि ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कप्तान गिल का प्रमुख हथियार होने वाला है। इस खिलाड़ी का इंग्लैंड में रिकॉर्ड भी अब तक बहुत अच्छा रहा है।

कप्तान शुभमन गिल का सबसे बड़ा हथियार

इंग्लिश सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ता है। रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में तो युवा बल्लेबाजों पर और भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इस दौरे पर सभी की निगाहें अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर टिकी होंगी। जो लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं। रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्ले के साथ 29.4 की औसत से 642 रन बनाए हैं। मौजूदा समय में जडेजा से ज्यादा टेस्ट रन किसी और भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लिश सरजमीं पर नहीं बनाया है। दूसरे नंबर पर मौजूद केएल राहुल के नाम 34.1 की औसत 614 रन दर्ज हैं। ऐसे में कप्तान गिल बल्लेबाजी के दौरान जडेजा पर भरोसा जताने वाले हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इस लिस्ट में गिल से आगे हैं बुमराह और शार्दुल 

बात अगर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद खिलाड़ी की करें तो वो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। जिन्होंने 32.7 की औसत से 556 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर मौजूद शार्दुल ठाकुर ने 24.7 की औसत से 173 रन दर्ज हैं। शुभमन गिल ने इंग्लैंड में 88 टेस्ट रन बनाए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह के नाम 131 टेस्ट रन दर्ज हैं। पिछले कुछ सालों में रवींद्र जडेजा विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। इंग्लिश सरजमीं पर वो अगर अपने इसी कारनामें को जारी रखते हैं, तो उनकी टीम में जगह अगले 1 साल के लिए पक्की हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल को ढूंढने होंगे इन 3 सवालों के जवाब, तभी पूरा होगा सीरीज जीतने का ख्वाब

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2025 05:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola