India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज को पहले "पटौदी ट्रॉफी" के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला किया है। ईसीबी ने मार्च में पटौदी परिवार को एक पत्र लिखकर बताया था कि वे अब इस ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं।
सीरीज का बदलने वाला है नाम
अब इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज को एक नया नाम दिया गया है "तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी"। यह नाम क्रिकेट जगत के दो दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़़ जेम्स एंडरसन के सम्मान में रखा गया है। यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास तोहफा माना जा रहा है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करोड़ों फैंस का दिल जीता। वे टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। वहीं जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के बीच अपना अलग ही मुकाम हासिल किया है। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और अब भी खेल रहे हैं।
बीबीसी स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज अब "तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी" के नाम से जानी जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जाएगा। ईसीबी इस ट्रॉफी के नए नाम की आधिकारिक घोषणा सीरीज शुरू होने से पहले करेगी।