IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए मौजूदा समय में सबसे बड़े सुपरस्टार ऋषभ पंत हैं। बल्ले के साथ पंत इंग्लैंड में रनों की बारिश करते हैं। हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने दोनों ही पारियों में शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने कर चुके हैं। इंग्लिश सरजमीं पर पंत ने एक और शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। अब उन्होंने वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक किसी और विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लिश सरजमीं पर नहीं किया था।
ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में 134 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी पारी में वो 118 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी के साथ इंग्लिश सरजमीं पर किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं इंग्लैंड में खेले गए किसी टेस्ट मैच में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी अब ऋषभ पंत बन गए हैं। पंत ने इस मुकाबले की दोनों पारियों में मिलाकर 254 रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट के नाम था। जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1998 में 204 रन बनाए थे। जहां पर पहली पारी में उन्होंने 40 रन तो वहीं दूसरी पारी में 164 रन बनाए थे।
उपकप्तान पंत का हेडिंग्ले में चला जादू
बतौर विकेटकीपर दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ये कारनामा जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। उस समय उन्होंने 142 और 199 रनों की पारी खेली थी। एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने भी किया है। सुनील गावस्कर ने तो ये कारनामा 3 बार तो वहीं द्रविड़ ने 2 बार किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल का हेडिंग्ले में चला जादू, शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
32 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
42 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines