IND vs ENG: आज खत्म होगा 444 दिनों का इंतजार, आखिरी बार पूरे देश का टूटा था दिल

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस सीरीज के साथ टीम इंडिया का 444 दिनों का इंतजार खत्म हो रहा है।

Team India

Team India

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिहाज से यह वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। इस सीरीज के साथ दोनों टीमें अपनी तैयारियों पर जोर देंगी। जोस बटलर की टीम इस सीरीज में टीम इंडिया से टी-20 सीरीज में मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगी, जहां उसे 1-4 के अंतर से हार मिली थी।

विज्ञापन

वनडे सीरीज में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का नाम शामिल है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी स्पेशल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस सीरीज के साथ टीम इंडिया अपने घर में 444 दिनों बाद कोई वनडे मैच खेलेगी। टीम ने घर में आखिरी वनडे मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला था, जहां टीम को छह विकेट से हार मिली थी, जिससे पूरे देश के लोग निराशा में डूब गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

नागपुर में खेला जाएगा पहला मैच

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की निगाहें रोहित और विराट जैसे सीनियर बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर होंगी, जो पिछले कुछ समय से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। इस बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भागीदारी पर अनिश्चितता को देखते हुए मोहम्मद शमी की मैच फिटनेस भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण होगी।

विकेटकीपर को लेकर राहुल-पंत में मुकाबला

भारत की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच मुकाबला होगा। दूसरी ओर इंग्लैंड ने एक बार फिर वनडे मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी जो रूट 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ