IND vs ENG: क्या तीसरे वनडे मैच में खेलेंगे बुमराह? रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू हो रही है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं।

BeFunky-collage - 2025-02-06T090142.966

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरूआती दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

आराम करने की गई थी सलाह

डॉक्टरों की सलाह के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया था कि भारतीय कप्तान को कम से कम पांच सप्ताह तक आराम करना चाहिए और उसके बाद उनका एक और स्कैन कराया जाएगा। चोट के बावजूद चयन समिति ने बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम और उसके बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वापसी कर सकते हैं। हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी कोई भी बयान नहीं दिया है। वहीं,मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने इस पर अपडेट देते हुए कहा कि बुमराह का स्कैन आने वाले दिनों में होना है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने कही ये बात

तीसरे वनडे मैच में बुमराह के खेलने को लेकर उन्होंने कहा,”हम उनके स्कैन के बारे में कुछ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले कुछ दिनों में होने वाला है। उसके बाद ही हम उनके तीसरे वनडे मैच में खेलने को लेकर कोई फैसला कर पाएंगे।”

विज्ञापन

बुमराह पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 21 मैचों में 13.76 की औसत से 86 विकेट लिए थे, जिसमें चार बार चार विकेट और पांच बार पांच विकेट शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ