Suryakumar Yadav Six: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 विश्व कप में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सूर्या ने यूएसए के खिलाफ नाबाद 50 और अफगानिस्तान के खिलाफ 53 रन की पारी खेल महफिल लूटी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 31 रन जड़कर बड़ा योगदान दिया। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी का अंदाज दिखाया है।
आठवें ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर ठोका करारा छक्का
सूर्या ने क्रिस जॉर्डन के ओवर में सुपला शॉट लगाकर ऐसा छक्का ठोका कि इंग्लैंड के दिल पर छुरियां चलती नजर आईं। इंग्लैंड ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जो जख्म दिया था, सूर्या ने उसकी कुछ हद तक भरपाई करने की कोशिश की। सूर्या ने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी का ये नजारा आठवें ओवर में दिखाया। क्रिस जॉर्डन की पहली तीन गेंदों में सिर्फ 3 रन आए तो सूर्या विचलित हो गए।
वह बड़ा शॉट लगाने का मौका ढूंढ़ने लगे। चौथी ही गेंद पर उन्हें ये मौका मिल गया। जॉर्डन ने जैसे ही अगली गेंद डाली तो पहले से तैयार बैठे सूर्या ने घुटने टेके और ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को कलाइयों के सहारे उठाकर फाइन लेग के ऊपर से गगनचुंबी छक्का ठोक डाला। इस छक्के को देख करोड़ों भारतीय फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। खास बात यह है कि पिछले मैच में क्रिस जॉर्डन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली थी। सूर्या ने इस मैच में जॉर्डन की धज्जियां ही उड़ा डालीं। सूर्या इस मैच में 36 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 4 चौके-2 छक्के ठोके।
सुपला शॉट सूर्या का ट्रेडमार्क
आपको बता दें कि सुपला शॉट सूर्या का ट्रेडमार्क शॉट कहा जाता है। उन्होंने एक बार इसका राज खोलते हुए कहा था कि ये मुंबई में खेले जाने वाले लोकल टेनिस बॉल क्रिकेट से आया है। मैं इसे बचपन से ही खेलता आया हूं। लोगों ने इसे इसलिए सुपला शॉट नाम दिया क्योंकि वे इससे खुद को कनेक्ट कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सेमीफाइनल में बनाया ये रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम के बाहर मुंह लटकाए बैठे थे विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने जीत लिया दिल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम
ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024: रोहित और बटलर में बना गजब संयोग, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
3 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
4 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
5 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
6 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines