IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम उतारी है। इस सीरीज के लिए टीम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही थी और आखिर में ऐसा ही हुआ। इस टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। सीरीज के जरिए सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। हालांकि पहले टेस्ट के लिए घोषित टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की अनदेखी की गई है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के खिलाफ अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन इसके बाद भी उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
अय्यर का दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन
दलीप ट्रॉफी में अय्यर को बतौर कप्तान इंडिया सी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया सी ने यहां चार विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मैच की पहली पारी में अय्यर सस्ते में आउट हो गए थे। यहां उनके बल्ले से 16 गेंदों में सिर्फ नौ रन निकले। हालांकि अय्यर ने दूसरी पारी में अपना प्रदर्शन सुधारते हुए 44 गेंदों पर 54 रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी के बाद उनके नेशनल टीम में भी चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अय्यर ने गंवाया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
बता दें कि अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ विजाग टेस्ट के बाद बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हाथ धोना पड़ा। हालांकि उनके लिए इस साल आईपीएल यादगार बीता, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया। श्रेयस ने इसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम में वापसी की और उन्हें दलीप ट्रॉफी में इंडिया डी टीम का कप्तान भी बनाया गया।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
12 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines