Sarfaraz Khan Father Message to World, IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी राजकोट टेस्ट में सरफराज खान को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। उनके माता-पिता के लिए यह लम्हा बेहद भावनात्मक था। उनके पिता नौशाद फूट-फूट कर रोते भी दिखे। अनिल कुंबले से कैप लेने के बाद सरफराज सीधे अपने माता-पिता के पास गए। वहां उनके पिता ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद पिता नौशाद की जैकेट पर चर्चा होने लगी। दरअसल जब सरफराज और उनके पिता गले लग रहे थे तब उनके पिता की जैकेट के पीछे लिखा एक खास मैसेज नजर आया।
‘Cricket Is Everyone’s Game’
आपको बता दें कि अक्सर ही यह कहा जाता है कि क्रिकेट इज जेंटलमेन गेम (Cricket is Gentleman Game)। क्रिकेट की शुरुआत अंग्रेजों ने की थी और इसे काफी महंगा खेल माना जाता था। अंग्रेजों ने इस महंगे खेल को जेंटलमेन गेम कहा था। अब सरफराज के पिता ने दुनिया को मैसेज दिया कि ‘Cricket Is Everyone’s Game’। उनके इस मैसेज से साफ था कि वह बेहद ही मामूली परिवार के हैं।
सरफराज खान ने बहुत मेहनत की है। उनके पिता नौशाद भी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो पाया। अब सरफराज ने उस सपने को पूरा किया। डेब्यू कैप मिलने के बाद सरफराज खान के पिता कप्तान रोहित शर्मा से भी मिले। रोहित ने भी उन्हें गले लगाया और ऐसी कई सुंदर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
छोटा बेटा भी सफलता की राह पर
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान भी सफलता की राह पर चल पड़े हैं। मुशीर भी सरफराज की तरह बेहद ही प्रतिभाशील खिलाड़ी हैं। हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में मुशीर खान ने भारतीय टीम के लिए जलवा बिखेरा था। उन्होंने शतक लगाए और 300 से ऊपर रन भी उन्होंने बनाए। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी मुशीर जलवा बिखेरते हैं और कुछ मैचों में उनकी फिरकी के फंदे में भी बल्लेबाज फंसे।
अनिल कुंबले ने सौंपी कैप
सरफराज खान को अपने डेब्यू मैच से पहले अनिल कुंबले ने उन्हें कैप सौंपी। सरफराज को लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में एंट्री मिली और उनका सपना पूरा हुआ। उनके पिता ने सरफराज को क्रिकेटर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यही कारण है कि जब सरफराज को कैप मिली वह भावुक हो गए। सरफराज के पास अब मौका है खुद को दुनिया का बड़ा सितारा बनाने का। सरफराज खान को घरेलू क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन भी कहा जाता है। अब उनके पास मौका है इंटरनेशनल क्रिकेट में सर डॉन ब्रैडमैन के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने का।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान का पूरा हुआ सपना, एक और खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका; देखें पूरी Playing 11
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान को मिली टेस्ट कैप, फूट-फूट कर रोने लगे पिता नौशाद; आंखें नम कर देगा Video
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
57 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines