IND vs ENG: टीम को मैच जिताकर भी बाहर होंगे Harshit Rana? क्यों 5वें मैच में नहीं बन रही जगह

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से तेज गेंदबाज हर्षित राणा बाहर हो सकते हैं। आइए इसकी वजह जानते हैं।

Harshit Rana

Harshit Rana

विज्ञापन

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है। टीम इंडिया ने पुणे में जीत दर्ज करके टी-20 सीरीज पर पहले से ही कब्जा कर लिया है। सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार आखिरी मैच में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जहां उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है। भारत को चौथे मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा को पांचवें मैच से बाहर किया जा सकता है।

ऐसा इसलिए है भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कन्कशन टेस्ट पास कर लिया है। इसका मतलब है कि वो पांचवें मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। दुबे को रेस्ट दिए जाने की संभावना इसलिए नहीं है क्योंकि उन्होंने पूरी सीरीज में सिर्फ एक ही मैच खेला है। दुबे ने पुणे में ही सीरीज का पहला मैच खेला और 53 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। इसको देखते हुए हर्षित को पांचवें मैच में निराशा हाथ लग सकती है।

विज्ञापन

हर्षित ने दिलाई भारत को यादगार जीत

बता दें कि हर्षित को पुणे में दुबे की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैच में उतारा गया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही कमाल दिखाते हुए ना सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का बेहतरीन कैच लपका, बल्कि बाद में गेंद से भी धमाल मचाते हुए तीन अहम विकेट झटके और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

हर्षित को खिलाने पर मचा बवाल

हालांकि उनके खेलने पर जमकर बवाल मच गया था, जहां बटलर और कई पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों ने उनको खिलाने पर आपत्ति जताई। उनको खिलाने पर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने तर्क देते हुए कहा कि एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज एक ऑलराउंडर की जगह कैसे ले सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियमों के अनुसार, सब्स्टीट्यूट ‘लाइक फॉर लाइक’ होना चाहिए, यानी जिस खिलाड़ी को चोट लगी है, ठीक वैसे ही खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ