India vs England Semifinal, T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से मैच जीत लिया.
सेमीफाइनल में भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद संजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं, अवॉर्ड जीतने के बाद सैमसन ने इस जीत का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया और उन्हें इस जीत का असल हीरो बताया.
संजू सैमसन ने POTM अवॉर्ड जीतने के बाद क्या कहा?
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को मिली जीत के बाद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अवॉर्ड जीतने के बाद सैमसन ने कहा, “सच कहूं तो मुझे पिछले मैच से ही महसूस हो रहा था कि मेरी फॉर्म वापस आ रही है, इसलिए मैं उसी लय को आगे बढ़ाना चाहता था. बड़े मैचों में अपने देश के लिए फॉर्म में आना आसान नहीं होता, इसलिए मैंने सोचा कि यह बड़ा मौका है और मुझे इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “वानखेड़े में खेलते हुए हम जानते हैं कि यहां कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं होता. इसलिए मेरा लक्ष्य जितने ज्यादा रन बन सकें, उतने बनाना था. यहां 250 रन भी चेज किए जा सकते हैं और इंग्लैंड ने भी शानदार बल्लेबाजी की. दोनों टीमों के बीच यह एक बेहतरीन सेमीफाइनल रहा.”
जसप्रीत बुमराह को दिया जीत का श्रेय
संजू ने आगे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि, “आज टीम ने जिस तरह प्रदर्शन किया, उससे हम बहुत खुश हैं. इस जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में खुद पर भरोसा रखा. खासतौर पर जसप्रीत बुमराह को पूरा श्रेय जाता है. वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, ऐसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार आते हैं. उन्होंने आज जिस तरह डेथ ओवरों में गेंदबाजी की, वही असली फर्क साबित हुआ. अगर उन्होंने उस तरह गेंदबाजी नहीं की होती तो शायद मैं यहां खड़ा होकर बात नहीं कर रहा होता.”
बता दें कि, बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया. बुमराह ने इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन देकर मैच का रुख बदल दिया, जिससे टीम इंडिया को फायदा हुआ.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 बार अनलकी रहे शिवम दुबे, 19 सालों के बाद हुआ ऐसा
शतक से चूकने पर कही ये बात
संजू ने आगे कहा, “कई लोग पूछते हैं कि 97 और 89 पर आउट होने के बाद शतक न बना पाने का अफसोस होता है या नहीं. सच कहूं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. टी20 में आप शतक बनाने के बारे में सोचकर बल्लेबाजी नहीं कर सकते. यहां एक बार शुरुआत मिल जाए तो आपको लगातार आक्रामक खेलना पड़ता है. आप यह नहीं सोच सकते कि कितने रन बनेंगे. जो भी रन मिलें, वही टीम के काम आएं, यही सबसे बड़ी बात है. मुझे खुशी है कि मैं अपनी टीम के लिए जीत में योगदान दे पाया.”
फाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना
मैच की बात करें तो संजू सैमसन की शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन तक पहुंचने में सफल रही. सैमसन ने अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों के साथ 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 39 और हार्दिक पांड्या ने 27 रनों का अहम योगदान दिया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया.
इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट हासिल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: जैकब बेथेल की शानदार पारी गई बेकार, टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
53 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines