India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को राजकोट में खेला जाना है। सीरीज में वापसी करने के लिहाज से इंग्लैंड की टीम के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि वह सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है। यह मैच भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन के लिए काफी अहम है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि इस मैच में उनके पास हेड कोच गौतम गंभीर को पछाड़ने का मौका है।
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत तेज पारी से की, जहां उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 26 रन बनाए। 133 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। अभिषेक ने बल्लेबाजी जारी रखी और 79 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। सैमसन दूसरे टी-20 में फ्लॉप रहे और 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा की 55 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी की बदौलत भारत ने आखिरी ओवर में दूसरा मैच मैच जीत लिया।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: हार्दिक बाहर, 2 खिलाड़ी अंदर… तीसरे मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
गंभीर को पीछे छोड़ सकते हैं सैमसन
दो मैचों की निराशा को छोड़कर संजू तीसरे टी-20 में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। उन्होंने अब तक 39 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 841 रन बनाए हैं। उनके पास राजकोट में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गंभीर को पछाड़ने के लिए 92 रन बनाने होंगे। गंभीर ने अपने टी-20 करियर का अंत 932 रनों के साथ किया था।
सैमसन ने 2015 में किया डेब्यू
बता दें कि सैमसन ने 2015 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वे अगले 4 साल तक नेशनल टीम से बाहर रहे। 2019 में वापसी के बाद सैमसन टीम से लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। वे 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के मेंबर थे। लगातार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में उन्होंने अब नेशनल टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने पिछले साल इस फॉर्मेट में तीन शतक जड़े थे।
यह भी पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताए टॉप-5 भारतीय क्रिकेटर, नहीं दी कोहली, रोहित और धोनी को जगह
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines