India vs England Dharamshala Test: भारतीय कप्तान से जुड़ी एक बुरी खबर धर्मशाला टेस्ट के बीच सामने आई है। बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम की पारी खत्म होने के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी। इसके मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे और वह मैदान से बाहर रहे। वह कब तक बाहर रहेंगे अभी इसका अपडेट नहीं मिला है। उनके बैक में जकड़न की समस्या है। गौरतलब है कि रोहित ने पहली पारी में शतक लगाया था। अब भारतीय फैंस आशा करेंगे आगामी दिनों में आईपीएल और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप से पहले हिटमैन फिट रहें।
कौन करेगा टीम की कप्तानी?
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान हैं। यानी जबतक रोहित शर्मा मैदान पर नहीं रहेंगे तबतक बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। रांची टेस्ट से बुमराह को आराम दिया गया था, इसी कारण अश्विन उस मुकाबले में टीम के उपकप्तान थे, वहां भी एक दो ओवर के लिए जब रोहित बाहर गए तो अश्विन ने कमान संभाली थी।
टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर
इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 218 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभम गिल के शतक, इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने विशाल लीड ली। अंत में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के अहम योगदान की बदौलत भारत ने 477 रन बनाए। भारत की कुल बढ़त 259 रन की थी। दूसरी पारी में खेलने उतरी इंग्लैंड 36 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद मेहमान अंग्रेजों पर पारी की हार का भी खतरा मंडराने लगा।
सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम रांची टेस्ट जीतने के बाद ही इस पर कब्जा जमा चुकी थी। टीम इंडिया ने वहां 3–1 की अजेय बढ़त बना ली थी। उसके बाद धर्मशाला में अब अंग्रेज साख के लिए लड़ रहे हैं। वहीं यहां जीत भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में और मजबूती प्रदान कर सकती है। भारत अभी WTC की अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। वहीं इंग्लैंड का वहां भी बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें– IND vs ENG 5th Test Day 3 Live: अश्विन ने इंग्लैंड को दिया तीसरा झटका, मुश्किल में इंग्लिश टीम
यह भी पढ़ें– UP vs DC: दीप्ति शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ ली हैट्रिक, जानें WPL इतिहास में कितने खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines