India vs England Rohit Sharma Post: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 112 साल बाद एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। टीम ने पहला टेस्ट मैच हारने के बाद सभी चार मैच पांच मैचों की सीरीज के अपने नाम किए। ऐसा 112 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुआ और पहली बार भारतीय टीम ने ऐसा कर दिखाया। टीम इंडिया ने धर्मशाला टेस्ट पारी और 64 रनों से जीता और 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस सीरीज के दौरान कई ऐसे वाकये हुए जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। कई बार स्टंप माइक से कप्तान रोहित शर्मा की कई बातें वायरल होने लगीं। सीरीज के बीच एक रोहित का गार्डन वाला स्टेटमेंट भी काफी वायरल हुआ था।
रोहित शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर
अब भारतीय कप्तान ने सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में कप्तान रोहित के साथ यंगिस्तान नजर आ रहा है। जी हां वही यंगिस्तान जिसने बैजबॉल को चारों खाने चित कर दिया। इसमें सबसे आगे रहे यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल। धर्मशाला टेस्ट जीतने के बाद यह चारों खिलाड़ी कप्तान के साथ एक तस्वीर में नजर आए। यह तस्वीर जितना आकर्षित करने वाली थी वहीं कहीं ज्यादा इसका कैप्शन चर्चा का विषय बना।
‘गार्डन में घूमने वाले बंदे’
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यशस्वी, सरफराज, गिल और जुरेल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में रोहित ने लिखा, ‘गार्डन में घूमने वाले बंदे।’ उनका इशारा इस कैप्शन से साफतौर पर अपने उसी स्टेटमेंट की ओर था जो स्टंप माइक से काफी वायरल हुआ था। कई लोगों ने कप्तान के उस स्टेटमेंट को मजाक के लहजे में लिया था। वहीं कुछ ने उसके जरिए काफी नाकारत्मकता भी फैलाई थी।
रोहित एक अलग तरह के कप्तान
रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कई बार साथी खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी अपना बयान दे चुके हैं। सभी का कहना है कि रोहित एक अलग तरह के कप्तान हैं। वह मैदान के अंदर काफी स्ट्रिक्ट हैं तो हंसी-मजाक का भी माहौल रखते हैं। ड्रेसिंग रूम के अंदर भी वह काफी मजाकिया माहौल रखते हैं। यही कारण है कि टीम के माहौल में अब अंतर आ गया है। टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी वजह से टीम बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन करके दिखा रही है। इसी वजह से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से आसानी से सीरीज कब्जाई और बैजबॉल को फ्लॉप साबित कर दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया को BCCI का तोहफा, जानें पूरे साल टेस्ट खेलने पर किसे मिलेगा कितना पैसा
यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की चिंता, क्या आईपीएल 17 से हो जाएंगे बाहर?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines