India vs England Rohit Sharma 5 Big Records: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ा है। इस सीरीज में हिटमैन ने अपना दूसरा शतक पूरा किया। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रोहित का 48वां शतक है। इस एक शतकीय पारी से रोहित ने ऐसी ही पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतकों के मामले में क्रिस गेल को पछा़ड़ा, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बाबर आजम रोहित से पीछे हो गए। इसके अलावा WTC की बात करें तो विराट कोहली जिन्हें रनमशीन कहा जाता है वह रोहित से काफी दूर हैं और लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
- जो रूट- 13
- मार्नस लाबुशेन- 11
- केन विलियम्सन- 10
- रोहित शर्मा- 9
- स्टीव स्मिथ- 9
2- सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले तीसरे ओपनर
- 49 – डेविड वॉर्नर
- 45 – सचिन तेंदुलकर
- 43 – रोहित शर्मा
- 42 – क्रिस गेल
- 41 – सनथ जयसूर्या
- 40 – मैथ्यू हेडन
3- सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
- 100 – सचिन तेंदुलकर
- 80 – विराट कोहली
- 48 – रोहित शर्मा
- 48 – राहुल द्रविड़
- 38 – वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली
4- इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर
- 4 – सुनील गावस्कर
- 4 – रोहित शर्मा
- 3 – विजय मर्चेंट
- 3 – मुरली विजय
- 3 – केएल राहुल
5- साल 2021 के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
- 6 – रोहित शर्मा
- 4 – शुभमन गिल
- 3 – रवींद्र जडेजा
- 3 – यशस्वी जायसवाल
- 3 – ऋषभ पंत
- 3 – केएल राहुल
भारत का पांचवें टेस्ट पर दबदबा
इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए सिर्फ 218 रन ही बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने लंच तक ही 1 विकेट पर 264 रन बना लिए थे और 46 रन की लीड ले ली थी। रोहित के अलावा शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब धर्मशाला टेस्ट में अगर भारत जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। अभी टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम जो तीन मैच इस दौरे पर हार चुकी है, वो अपनी साख बचाना चाहेगी। इसके अलावा बेन स्टोक्स की नजरें भी WTC टेबल पर होंगी जहां इंग्लैंड की टीम अच्छी पोजीशन में नहीं है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा का 48वां शतक, जो रूट और एबी डिविलियर्स से निकले आगे
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने ठोका शतक, पिता के रिएक्शन ने लूटी महफिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
49 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
59 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines