Rohit Sharma 5000 Runs As Captain: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन ठोक हाहाकार मचाने वाले रोहित इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रोहित ने अब तक 26 गेंदों में 6 चौके ठोक 37 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
कप्तान के तौर पर पूरे किए 5000 रन
रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इसी के साथ ही एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम दर्ज है। कोहली ने भारतीय कप्तान के तौर पर 12883 रन बनाए हैं। जबकि एमएस धोनी दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 11207 रन बनाए। मोहम्मद अजहरुद्दीन 8095 रन बनाकर तीसरे और सौरव गांगुली 7643 रन के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में अब रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज
आपको बता दें कि रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 158 मैचों में 140.77 के स्ट्राइक रेट और 32.32 के औसत से 4202 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। बाबर के नाम 123 मैचों में 4145 रन दर्ज हैं। अब बाबर को रोहित से आगे निकलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि पाकिस्तान का सफर विश्व कप में खत्म हो चुका है। विराट कोहली इस लिस्ट में 4112 रन बनाकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। कोहली इस विश्व कप में फ्लॉप साबित हुए हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम के बाहर मुंह लटकाए बैठे थे विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने जीत लिया दिल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम
ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024: रोहित और बटलर में बना गजब संयोग, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
जेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
4 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
4 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
5 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
6 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
6 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
6 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
7 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
7 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines