IND vs ENG 5th Test Rohit Sharma Mistake Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले खेलने उतरी और उसकी शुरुआत भी ठीकठाक रही। लेकिन कुलदीप यादव ने जैसे ही दो विकेट झटके इंग्लैंड के बल्लेबाज बीट होने लगे। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन था। लंच के बाद भारत को तीसरा विकेट मिल सकता था लेकिन रोहित शर्मा से एक बड़ी चूक हो गई। सरफराज खान दरअसल रोहित शर्मा को बीच मैदान मनाते रहे लेकिन कप्तान ने उनकी एक भी नहीं सुनी।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि 27वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे जसप्रीत बुमराह और उनके सामने थे जो रूट। पहली गेंद पर जो रूट ने डीफेंड किया और शॉर्ट लेग पर करीब में ही फील्डिंग कर रहे सरफराज खान ने कैच पकड़ लिया। वह पूरी तरह श्योर थे कि गेंद उनके बल्ले से लगी थी। इसलिए वह डीआरएस लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मनाते रहे। लेकिन कप्तान ने उनकी नहीं मानी।
जब टाइमर बंद हुआ और अल्ट्रा एज दिखाया गया उसके बाद दिखा कि रूट का बल्ला लगा था। इसके बाद रोहित शर्मा निराशा जताते दिखे। अगर यहां रोहित डीआरएस ले लेते तो यह भारत के फेवर में जाता। यहां से भारत को तीसरी सफलता मिल सकती थी। मगर रोहित ने डीआरएस नहीं लिया और बराबर रोहित को मनाते दिखने वाले सरफराज खान भी निराश दिखे।
कुलदीप यादव ने दिलाई पहली सफलता
इंग्लैंड के लिए साख की लड़ाई
इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारत ने रांची में ही जीत के बाद सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली थी। अब धर्मशाला में भारत सीरीज 4-1 से कब्जाना चाहेगा। वहीं हैदराबाद टेस्ट में जीत के बाद जीत के लिए तरस रही अंग्रेज टीम यहां अपनी साफ बचाने के लिए सीरीज को 3-2 पर खत्म करना चाहेगी। धर्मशाला टेस्ट में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। क्रॉली और डकेट ने 64 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मगर यहां इंग्लैंड की टीम अलग अंदाज में खेलती दिखी और बैजबॉल कुछ शांत नजर आया।
यह भी पढ़ें- एल्विश यादव की गेंदबाजी पर गच्चा खा गए मुनव्वर फारूकी; चार टप्पे में पहुंची गेंद, हंसी नहीं रोक पाए सचिन तेंदुलकर
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल ने किया धोनी वाला काम, कुलदीप यादव को दिला दिया ओली पोप का विकेट
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines