India vs England Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला होगा रांची के मैदान पर। इस मैच से पहले मंगलवार रात टीम इंडिया का स्क्वॉड बदलने की जानकारी सामने आई। इस बदलाव के दो बड़े बिंदु थे जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल का रांची टेस्ट मैच से बाहर होना। बुमराह की जगह मुकेश कुमार को टीम के साथ वापस जोड़ लिया गया, वहीं राहुल की जगह आए देवदत्त पडिक्कल टीम में बरकरार हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि रांची टेस्ट में खेलेगा कौन? बुमराह की जगह मुकेश खेलते हैं या आकाशदीप डेब्यू करेंगे, रजत पाटीदार जो आउट ऑफ फॉर्म हैं बाहर होंगे या एक और मौका मिलेगा, ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं?
एक खिलाड़ी करेगा डेब्यू!
कहा यह जा रहा है कि एक खिलाड़ी डेब्यू कर सकता है। अगर बुमराह की जगह की बात करें तो मुकेश कुमार या फिर आकाश दीप को मौका मिल सकता है। आकाश दीप को अगर मौका मिला तो वह 313वें टेस्ट खिलाड़ी भारत के बन सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज इस मैच में सीनियर पेसर की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही बल्लेबाजी में अपने पहले दो इंटरनेशनल टेस्ट मैच में रजत पाटीदार फ्लॉप रहे हैं। उनका बल्ला खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसे में शानदार फॉर्म से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल के पास भी डेब्यू का मौका है।
दो खिलाड़ियों ने राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया था। सरफराज खान भारतीय टेस्ट इतिहास के 311वें और ध्रुव जुरेल 312वें खिलाड़ी बने थे। इन दोनों की जगह रांची में पक्की मानी जा रही है। खतरा एकमात्र रजत पाटीदार पर है। अगर पाटीदार बाहर हुए तो देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू मिल सकता है। यानी एक खिलाड़ी का हम डेब्यू तय भी मान सकते हैं, वरना दोनों के डेब्यू की भी संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें-IND vs ENG: केएल राहुल चौथे टेस्ट से बाहर, BCCI ने पांचवें मैच को लेकर दिया बड़ा अपडेट
बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।
रांची टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार/आकाशदीप।
ये भी पढ़ें-IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट से बाहर, टीम में वापस लौटा एक खिलाड़ी
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
54 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines