IND vs ENG: केएल राहुल चौथे टेस्ट से बाहर, BCCI ने पांचवें मैच को लेकर दिया बड़ा अपडेट

KL Rahul Ruled Out Of Fourth Test India vs England: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसके बारे में अपडेट जारी किया है। केएल इन दिनों ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। जिसकी वजह से वह पहले टेस्ट के बाद से ही नहीं खेल पाए हैं।

KL Rahul India vs England

India vs England: केएल राहुल चौथे टेस्ट से बाहर

KL Rahul Ruled Out Of Fourth Test India vs England: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट‌्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके बाहर होने की घोषणा की। उनकी फिटनेस को लेकर भी अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई का कहना है कि धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि केएल राहुल ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। पहले कहा जा रहा है कि वे काफी हद तक ठीक हो गए हैं। हालांकि अब उन्हें न केवल चौथे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, बल्कि पांचवें टेस्ट में भी उनकी भागीदारी पर सस्पेंस बढ़ गया है।

विज्ञापन

सिर्फ एक मैच ही खेल सके हैं केएल राहुल 

उल्लेखनीय है कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ पहला मैच ही खेल सके हैं। ये टेस्ट हैदराबाद में खेला गया था। जहां उन्होंने 86 और 22 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई और वे दूसरे और तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रीहैब पर हैं। टीम में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया था। कहा जा रहा था कि केएल राहुल चौथा टेस्ट खेल सकते हैं। हालांकि अब वे इस मैच से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

दो साल पहले भी रहे थे क्रिकेट से दूर

केएल राहुल इससे पहले भी चोट की वजह से क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहे थे। दो साल पहले राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ही चोटिल हो गए थे। उन्हें ये चोट प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। इसके बाद वे न केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज बल्कि आयरलैंड दौरे के अलावा इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जर्मनी में सफल सर्जरी भी करवाई थी। इस साल वे अब तक केवल दो ही मैच खेल सके हैं। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरा टेस्ट शामिल है।

जसप्रीत बुमराह भी हुए बाहर 

केएल राहुल के साथ ही स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो गए हैं। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उनकी जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें राजकोट में तीसरे टेस्ट में रिलीज कर दिया गया था। अब वह टीम में वापस लौट आए हैं।

विज्ञापन

चौथे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड :

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ