India vs England Rajkot Test 5 Runs Penalty Full Rule: भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट खोकर 326 रन बनाने के बाद दूसरे दिन अपनी पारी शुरू की। दिन की शुरुआत में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के रूप में टीम को दो झटके लगे। लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर टिक गए। लंच तक दोनों ने टीम इंडिया का स्कोर 388 तक पहुंचाया और 57 रन की साझेदारी कर ली। लेकिन इस दौरान पहले सेशन में कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण टीम इंडिया को नुकसान और इंग्लैंड को 5 रन का फायदा हो गया। दरअसल अश्विन को पिच के बीच में दौड़ने के लिए अंपायर ने सजा दी। लेकिन सवाल यह है कि इसमें क्या सिर्फ अश्विन की ही गलती थी।
अश्विन ही नहीं जडेजा की भी गलती!
आपको बता दें कि राजकोट टेस्ट के पहले दिन ही रवींद्र जडेजा को अंपायर ने वॉर्निंग दी थी। पिच के बीच में दौड़ने के लिए गुरुवार को जडेजा को वॉर्निंग मिली और जब शुक्रवार को वही गलती अश्विन ने दोहराई तो फील्ड अंपायर जोएल विल्सन ने टीम को 5 रन की पेनल्टी दे दी। इसके परिणामस्वरूप इंग्लैंड की टीम अब अपनी पारी 5-0 यानी एडवांस में 5 रन के साथ शुरू करेगी। मतलब मेहमानों को 5 रन तोहफे में मिल गए।
क्या है MCC का पूरा नियम?
अब अगर इस पर MCC के पूरे नियम की बात करें तो Law 41.14.1 के मुताबिक पिच के बीच में दौड़ने का मामला ‘Unfair Play’ के सेक्शन में आता है। नियम में कहा गया है,’पिच को जानबूझकर या किसी भी हालत में नुकसान पहुंचाने की प्रक्रिया अनफेयर मानी जाती है। अगर स्ट्राइकर प्रोटेक्टेड एरिया में खेलने के दौरान जाता है तो उसे वहां से तुरंत हटना होता है। अगर अंपायर को लगता है कि बैटर की डेंजर एरिया में मौजूदगी बिना किसी कारण के है और उससे नुकसान हो सकता है तो अंपायर वॉर्न करता है।’
इस कानून में आगे यह भी कहा गया है कि ऐसे मामले में पहली और फाइनल वॉर्निंग मिलती है। यह पूरी पारी के दौरान अप्लाई होती है। अगर यह गलती टीम के किसी भी साथी के द्वारा दोहराई जाती है तो उसके लिए बैटिंग साइड के ऊपर 5 रन की पेनल्टी लगती है। इस पारी में भी यही हुआ। पहले जडेजा को वॉर्निंग मिली थी और अब अश्विन को जब टोका गया तो टीम के ऊपर पेनल्टी लग गई।
जडेजा ने की दो गलतियां
यानी रवींद्र जडेजा अब दो गलतियों के पूरी में जिम्मेदार हो गए हैं। एक तरफ सरफराज खान के रनआउट के बाद भी उन पर सभी ने निशाना साधा। इसके कारण वह शतक के बावजूद विलेन बने। अब इस मामले में भी जडेजा को पहली वॉर्निंग दी गई थी। जिसका टीम इंडिया को दूसरी गलती के बाद 5 रन से खामियाजा उठाना पड़ेगा। मौजूदा दौर में टेस्ट मैच के लिए जो बैजबॉल चल रहा है, उसमें एक-एक रन कीमती होता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जडेजा का प्रदर्शन देख पूर्व कोच को याद आए डॉन ब्रैडमैन, ऑलराउंडर को लेकर कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अश्विन ने करा दिया टीम इंडिया का नुकसान, इंग्लैंड को बैटिंग से पहले ही मिले 5 रन
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
19 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines