N Jagadeesan Breaks Silence: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत चोटिल हो गए। इसी वजह से वो विकेटकीपिंग करने भी नहीं उतरे और अब पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं। फैंस को लगा था कि ईशान किशन को टीम इंडिया में जगह मिलेगी लेकिन खबरों के अनुसार वो भी चोटिल हैं। इसी वजह से टेस्ट टीम में पूर्व CSK खिलाड़ी एन जगदीशन का चयन हो गया है। अब जगदीशन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।
टीम इंडिया में जगह मिलने से नहीं हैं हैरान
एन जगदीशन ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया और टीम इंडिया में एंट्री पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे सेलेक्टर्स का कॉल आया। उन्होंने कहा कि आपको एक घंटे में एक और कॉल आएगा। आपको तैयार रहना है। इसके बाद मैं कॉल का इंतजार करते हुए कांप रहा था। यह खुशी से भरा पल था।’
जगदीशन ने आगे कहा, ‘कई सारे लोगों को मेरा चुनाव हैरान कर गया होगा लेकिन मैं पिछले दो-तीन साल से टारगेट खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा रहा हूं। मैं पूरे एक साल से NCA में मौजूद टारगेट खिलाड़ियों में से एक था। मुझे सिर्फ इतना पता था कि मुझे शांत रहना है और वर्तमान पर फोकस करते हुए मेहनत करनी है।’
ऋषभ पंत की चोट पर क्या बोले एन जगदीशन?
एन जगदीशन ने इंटरव्यू के दौरान ऋषभ पंत को लेकर बात की। उन्होंने पंत की तारीफ की और कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि वो सुपरस्टार हैं। उन्होंने जिस तरह से एक्सीडेंट से ठीक होकर वापसी की है, वो बड़ी बात है। यह एक ऐसी चीज है, जो बहुत सारे लोग शायद नहीं कर पाते।’
जगदीशन ने TNCA और रॉबिन उथप्पा को कहा शुक्रिया
एन जगदीशन ने भारतीय टीम में चुनाव पर बात करते हुए अपने मेंटर रॉबिन उथप्पा और TNCA को धन्यवाद कहा। उन्होंने बोला, ‘मैं रॉबिन उथप्पा द्वारा की गई मदद के लिए हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। इसके साथ ही TNCA मुझे 27 दिन के यूके टूर पर लेकर गई थी, जो मेरे लिए बड़ी बात थी। मुझे काफी कुछ सीखने को मिला, क्योंकि मैं पहली बार एशिया के बाहर गया था। वहां के मौसम में खुद को ढालना सबसे बड़ी सीख थी।’
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह इस स्थिति में होते हैं ज्यादा खतरनाक, इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
33 mins agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
10 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
10 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
12 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
13 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines