IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह इस स्थिति में होते हैं ज्यादा खतरनाक, इंग्लैंड के दिग्गज का बड़ा बयान

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी साधारण रही है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने बताया कि बुमराह किस स्थिति में ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

India vs England 4th Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर दिखाई दे रही है। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद साधारण रही, गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी तरसना पड़ा। जसप्रीत बुमराह भी अभी तक मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, जहां टीम को उनसे 3-4 विकेट की उम्मीद होती है वहीं बुमराह इस मैच अभी तक महज 1 विकेट ही चटका पाए हैं। तीसरे दिन बुमराह काफी थके-थके दिख रहे थे और उनकी गेंद की रफ्तार भी काफी धीमी थी। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने बताया कि किस स्थिति में बुमराह ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं?

जोनाथन ट्रॉट का बड़ा बयान

जियोहॉटस्टार पर बातचीत करते हुए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने बताया “बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की उनका इकॉनमी रेट भी यही दर्शाता है, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। जब उनको दोनों तरफ से सहयोग मिलता है तो ज्यादा सफल रहते हैं, लेकिन तीसरे दिन ऐसा देखने को नहीं मिला। जब आपकी गेंदबाजी कमजोर होती है तो आपको दोनों छोर से दबाव बनाना पड़ता है।”

‘खरे नहीं उतरे अंशुल कंबोज’

आगे ट्रॉट ने बताया कि “अंशुल कंबोज को जिस लिए टीम में लाया गया था वे उसपर खरे नहीं उतरे। टीम इंडिया को तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सुधार करने की जरूरत थी। तेज गेंदबाजों ने 82 ओवर डाले और उनको महज 3 विकेट ही मिल पाए। वहीं स्पिन गेंदबाजों ने 52 ओवरों के अंदर ही 4 विकेट चटकाए। अब उनको इस चीज की समीक्षा करनी होगी।”

तीसरे दिन ऐसा रहा था खेल

तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 544 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने 150 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ओली पोप ने 71 रन बनाए थे। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद रहे थे। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ