India vs England Sarfaraz Khan Musheer Khan: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों दो खान ब्रदर्स चर्चा में हैं। इंग्लैंड सीरीज के बीच राजकोट टेस्ट में सरफराज खान ने डेब्यू किया था और अपने पहले ही टेस्ट मैच से वह सुर्खियों में आ गए थे। वहीं उधर अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने सुर्खियां बटोरी थीं। मुशीर वर्ल्ड कप के बाद रणजी ट्रॉफी में भी कमाल कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और उसमें कई बातें बताईं। पर इसमें सबसे खास था कि उन्होंने अपने ही भाई सरफराज खान का एक बड़ा राज खोल दिया।
खास बात यह थी कि उन्होंने यह बताया कि सरफराज की कमजोरी क्या है? इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें मजाक-मजाक में घर के भेदी का टैग भी दिया जाने लगा। ऐसा उन्होंने कहा क्या यह सभी फैंस जानना चाहेंगे। मुशीर ने सरफराज को आउट करने का तरीका बताया और उनकी कमजोरी पर बड़ा राज खोला है। हर कोई जानता है कि सरफराज खान एक आक्रामक बल्लेबाज हैं। उनके भाई मुशीर ने बताया कि जब बचपन में या कभी नेट्स में दोनों साथ प्रैक्टिस करते थे तो मुशीर अपने बड़े भाई सरफराज की आक्रामकता को ही निशाना बनाते थे।
क्या है सरफराज खान को आउट करने का तरीका?
आपको बता दें कि मुशीर खान एक लेफ्ट आर्म स्पिनर भी हैं। पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप और उसके बाद रणजी ट्रॉफी में बल्ले से कमाल करने के बाद मुशीर ने गेंद से भी जलवा दिखाया। उन्होंने इंटरव्यू में सरफराज खान खान को आउट करने का तरीका बताते हुए कहा,’उनकी (सरफराज खान की) आक्रामकता का तोड़ ही सब्र का इम्तिहान है। भाई के दिमाग के साथ खेलना पड़ता है। उसके पास ढेर सारे शॉट्स हैं, आपको उसके धैर्य के साथ खेलना होता है।’
मुशीर खान ने आगे बताया,’उसको ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद फेंक सकते हैं। साथ ही उसको ऐसी गेंद पर स्लॉग स्वीप या फाइन लेग पर खेलने के लिए मजबूर करें ताकि वह कैच आउट हो सके।’ अब मुशीर की यह सलाह भारतीय फैंस को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगेगी। जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज इसे गौर से पढ़ेंगे और जानना चाहेंगे। सरफराज खान के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में अंग्रेज गेंदबाज यह तरकीब अपना सकते हैं।
रांची टेस्ट में हुए फ्लॉप
सरफराज खान की बात करें तो राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए उन्होंने 62 और 68 नाबाद की पारियां खेली थीं। उसके बाद रांची टेस्ट में जब वह गए तो उम्मीदें काफी थीं। लेकिन वहां सरफराज पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। इस तरह अब धर्मशाला में उनके ऊपर रन बनाने का दबाव होगा। अब देखना होगा कि वह इस चुनौतीपूर्ण पिच पर कैसा खेल दिखाते हैं। अंग्रेज बल्लेबाज पहली पारी में पहले दिन के तीसरे सेशन में 218 पर घुटने टेक गए। जबकि अब भारत ने अच्छी शुरुआत की है। देखना होगा कि दूसरे दिन अगर सरफराज की बैटिंग आई तो वह कैसे बल्लेबाजी करते हैं?
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का कमाल, गावस्कर और कोहली को छोड़ा पीछे; डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
36 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
11 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
12 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
12 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
12 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
13 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines