टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 191 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. बेथेल के अलावा, कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने 39-39 रनों का योगदान दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
18वें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड ने सैम करन के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया. वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री पर करन का शानदार कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन भेज दिया. वह सिर्फ 7 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने. 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं और जीत के लिए 12 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत है.
---विज्ञापन---
जैकल बेथेल ने भारत के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 171 बनाकर जीत के करीब पहुंच गई है. भारत को विकेट निकालने की जरूरत है.
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड ने विल जैक्स के रूप में अपना 5वां विकेट गंवा दिया. जैक्स सिर्फ 9 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए. 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन है.
---विज्ञापन---
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को टॉम बैंटन के रूप में चौथा झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने टॉम को पवेलियन भेजा. वह 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 132 रन है.
इंग्लैंड ने शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 60 गेंदों पर 100 रनों की जरूरत है. फिलहाल जैकब बेथेल 26 रन और टॉम बैंटन 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में तीसरा झटका लगा. अक्षर पटेल ने ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूक 15 गेंदों पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 53 रन है.
शुरुआती दो झटके लगने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर 27 रन कूट डाले. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के जड़े. इंग्लैंड ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं.
---विज्ञापन---
अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में भारत को दूसरी बड़ी सफलता भी दिला दी. पहली गेंद पर फिल साल्ट को आउट करने के बाद अर्शदीप ने ओवर की 5वीं गेंद पर जोस बटलर को भी पवेलियन भेज दिया. बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 1 रन है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहींं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं. इंग्लैंड का अभी खाता नहीं खुला है.
---विज्ञापन---
अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिला दी है. अर्शदीप ने फिल साल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
भारत ने इंग्लैंड के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए. आखिरी गेंद पर हर्षित राणा 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. भारत के लिए ईशान किशन ने 49 रन और अभिषेक शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली. वहीं, डेब्यू मैच खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियम डॉसन ने 1-1 विकेट लिया.
---विज्ञापन---
19वें ओवर में भारत को अक्षर पटेल के रूप में छठा झटका लगा. अक्षर सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए. 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 172 रन है.
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में छठा झटका लगा. ईशान ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए. ईशान 49 रन बनाकर आउट हो गए. 17.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 157 रन है.
---विज्ञापन---
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को शिवम दुबे के रूप में चौथा झटका लगा. दुबे सिर्फ 5 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 146 रन है.
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा. श्रेयस 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर लियाम डॉसन की गेंद पर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 130 रन है.
---विज्ञापन---
भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी हो चुकी है.
टीम इंडिया ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन और ईशान किशन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
भारत ने शुरुआती 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 6 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
पावरप्ले की आखिरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा. अभिषेक 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें सैम करण ने आउट किया. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन है. फिलहाल ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
India vs England 2nd T20I Highlights: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 191 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में ही 6 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 46 नाबाद 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा, कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने 39-39 रनों का योगदान दिया. वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट हासिल किया.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 49 रन और अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. वहीं, डेब्यू मैच खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियम डॉसन ने 1-1 विकेट लिया.
---विज्ञापन---