हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे अंग्रेज; धर्मशाला में खोला पंजा, पूरा किया खास 'पचासा'

India vs England Dharamshala Test Kuldeep Yadav Five Wickets: कुलदीप यादव ने धर्मशाला टेस्ट के पहले दो सेशन में ही इंग्लैंड की बल्लेबाजी अस्त-व्यस्त कर दी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इतना ही नहीं 100वां टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेकर उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Five Wickets Dharamshala Test (Image- BCCI 'X')

IND vs ENG 5th Test Kuldeep Yadav Five Wickets: भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने धर्मशाला टेस्ट में शानदार आगाज किया। कुलदीप की फिरकी में अंग्रेज बल्लेबाज पूरी तरह फंस गए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल यहां पूरा किया। उन्होंने पहले इंग्लैंड के टॉप 4 बल्लेबाजों को आउट किया। उसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को कुलदीप यादव ने खाता भी नहीं खोलने दिया और अपना पांचवां विकेट झटका। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेकर कुलदीप यादव ने खास पचासा भी पूरा किया था। इंग्लैंड की टीम मुश्किल में फंस गई और उसने 175 के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया।

कुलदीप यादव ने पूरे किए 50 टेस्ट विकेट

कुलदीप यादव का यह 12वां टेस्ट मैच है। इस मैच में जॉनी बेयरस्टो को आउट कर अपना चौथा विकेट लेते हुए कुलदीप ने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे। स्टोक्स का विकेट उनके करियर का 51वां विकेट था। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत शानदार है। वह तकरीबन 12 की औसत से 51 टेस्ट विकेट पूरे कर चुके हैं। अभी उनके आगे काफी लंबा टेस्ट करियर पड़ा है।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 8 रन पर गंवाए पांच विकेट

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम का स्कोर एक समय 175 रन पर तीन विकेट था। फिर इसके बाद कुलदीप, जडेजा और अश्विन की तिकड़ी ने 8 रन के अंदर अंग्रेजों के पांच खिलाड़ी वापस पवेलियन भेज दिए। 183 पर इंग्लैंड का स्कोर हो गया 8 विकेट। वहीं ओपनिंग साझेदारी बेन डकेट और जैक क्रॉली ने 64 रन की थी। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। क्रॉली एकमात्र सफल बल्लेबाज अभी तक साबित हुए जिन्होंने 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

https://twitter.com/JioCinema/status/1765656670397440016

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने जीता टॉस

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कहा जा रहा था कि इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने इसे गलत ठहरा दिया। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर था 2 विकेट पर 100 रन। उसके बाद चायकाल तक इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। दूसरे सेशन में इंग्लिश टीम के छह विकेट गिरे। जिसमें से तीन कुलदीप, दो अश्विन और एक जडेजा को मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल ने किया धोनी वाला काम, कुलदीप यादव को दिला दिया ओली पोप का विकेट

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola