KL Rahul Ruled Out Of Fourth Test India vs England: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके बाहर होने की घोषणा की। उनकी फिटनेस को लेकर भी अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई का कहना है कि धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
आपको बता दें कि केएल राहुल ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। पहले कहा जा रहा है कि वे काफी हद तक ठीक हो गए हैं। हालांकि अब उन्हें न केवल चौथे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, बल्कि पांचवें टेस्ट में भी उनकी भागीदारी पर सस्पेंस बढ़ गया है।
सिर्फ एक मैच ही खेल सके हैं केएल राहुल
उल्लेखनीय है कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ पहला मैच ही खेल सके हैं। ये टेस्ट हैदराबाद में खेला गया था। जहां उन्होंने 86 और 22 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई और वे दूसरे और तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रीहैब पर हैं। टीम में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया था। कहा जा रहा था कि केएल राहुल चौथा टेस्ट खेल सकते हैं। हालांकि अब वे इस मैच से बाहर हो गए हैं।
दो साल पहले भी रहे थे क्रिकेट से दूर
केएल राहुल इससे पहले भी चोट की वजह से क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहे थे। दो साल पहले राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ही चोटिल हो गए थे। उन्हें ये चोट प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। इसके बाद वे न केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज बल्कि आयरलैंड दौरे के अलावा इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जर्मनी में सफल सर्जरी भी करवाई थी। इस साल वे अब तक केवल दो ही मैच खेल सके हैं। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में दूसरा टेस्ट शामिल है।
जसप्रीत बुमराह भी हुए बाहर
केएल राहुल के साथ ही स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो गए हैं। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उनकी जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें राजकोट में तीसरे टेस्ट में रिलीज कर दिया गया था। अब वह टीम में वापस लौट आए हैं।
चौथे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड :
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली दूसरी बार बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म; दुनिया को बताया नाम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines