IND vs ENG, Jacob Bethell-Ben Duckett: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर्स बेन डकेट और जैकब बेथेल ने इतिहास रच दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को बेथेल और डकेट ने दमदार शुरुआत दिलाई और भारतीय गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए.
दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबजों की जमकर कुटाई की और रिकॉर्डतोड़ साझेदारी करते हुए लॉर्ड्स के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. बेथेल और डकेट ने लॉर्ड्स के मैदान पर वो कारनामा कर दिखाया है जो 54 साल के वनडे इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.
बेथेल और डकेट ने तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने उतरे जैकब बेथेल और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 192 रनों की शानदार साझेदारी कर इतिहास रच दिया. बेथेल और डकेट ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़ते ही लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विली के नाम था, जिन्होंने 135 रनों की साझेदारी की थी. लेकिन बेथेल-डकेट ने करीब 46 साल बाद यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार हुआ ऐसा
इतना ही नहीं, लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी ओपनिंग जोड़ी ने 150 से अधिक रन की साझेदारी की है. इसके साथ ही बेथेल और डकेट ने भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मुकाबलों में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले 2019 में जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 160 रन जोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी.
लॉर्ड्स में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (ODI)
- 226 स्ट्रॉस – फ्लिंटॉफ बनाम वेस्टइंडीज, 2004 (चौथा विकेट)
- 213 हिक – फेयरब्रदर बनाम वेस्टइंडीज, 1991 (तीसरा विकेट)
- 202 गूच – गावर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1985 (दूसरा विकेट)
- 192 डकेट – बेथेल बनाम भारत, 2026 (पहला विकेट)
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी
बेन डकेट और जैकब बेथेल भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बन गई. उन्होंने 2018 में जो रूट और इयोन मॉर्गन द्वारा तीसरे विकेट के लिए जोड़े गए 186 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. वहीं, लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट में 192 रन की यह साझेदारी किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा-विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बनी पहली भारतीय जोड़ी
31वें ओवर में भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय गेंदबाजों को पहली सफलता हासिल करने के लिए 30 ओवर तक इंतजार करना पड़ा. 31वें ओवर की पहली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. बेथेल अपने शतक से महज 9 रन से चूक गए और 93 गेंदों पर 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ा. डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: लॉर्ड्स में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? मैच से पहले रखा 1 मिनट का मौन
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines