हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: तीसरे वनडे से पहले बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुए 8 बड़े बदलाव (Image generated by AI)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और तीसरे वनडे में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी. इस निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम इंडिया की वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने इस बदलाव का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.

वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 18 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई के मुताबिक, कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान वॉशिंगटन सुंदर के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी.

इसी वजह से वह सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. अब वह अपनी चोट का स्कैन कराएंगे और आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेंगे. बता दें कि, सुंदर पिछले मैच में चोट से जूझते हुए सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे और गेंदबाजी नहीं कर सके थे.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ कर चुके हैं वनडे डेब्यू

23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे पहले ही भारत के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था और अब तक दो मुकाबलों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में हर्ष दुबे ने 35 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 35.97 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लेने का है.

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हुए दुबे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 133 विकेट चटकाए हैं, जबकि 38 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 34 विकेट दर्ज हैं. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें एक बार फिर भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर की गिरफ्तारी पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा बयान, क्रिकेट जगत में मचा तहलका

तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: लॉर्ड्स के रिकॉर्ड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! सीरीज जीतने के लिए खत्म करना होगा 22 साल का सूखा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola