IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में पांचवें टेस्ट के पहले दिन का समापन देखने को मिल गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट गंवाकर 204 रन बनाए। करुण नायर की ओर से शानदार अर्धशतक आया। इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज क्रिस वोक्स मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब उनकी चोट पर साथी खिलाड़ी ने बुरी खबर दी है।
क्रिस वोक्स को लेकर आई बुरी खबर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नजर आए। उन्होंने क्रिस वोक्स की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, ‘मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन यह सही नहीं लग रही है। यह सीरीज का आखिरी मैच है और चोटिल होना खराब चीज है। यह एक ऐसा ग्राउंड है, जिसपर अगर आप सही तरह से गेंदबाजी नहीं करेंगे, तो आपको काफी रन पड़ेंगे। अगर हम उन्हें 230-240 पर रोक लेते हैं, तो यह अच्छी चीज होगी।’
गस एटकिंसन ने कुछ समय बाद बीबीसी को इंटरव्यू दिया और इसमें उन्होंने वोक्स को लेकर कहा, ‘अगर वो गेम में आगे हिस्सा लेते हैं, तो मैं सरप्राइज रहूंगा।’ एटकिंसन की बातों से साफ पता चल रहा है कि वोक्स की चोट गहरी है और शायद वो 5वें टेस्ट मैच से बाहर हो जाएंगे। अगर किसी तरह से वोक्स दोबारा गेंदबाजी करने उतर जाते हैं, तो यह किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं एटकिंसन
गस एटकिंसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले 4 मुकाबले नहीं खेले और अब ओवल टेस्ट का हिस्सा हैं। वो चोट के कारण बाहर थे लेकिन अब वो तैयार हैं। एटकिंसन ने यह भी कहा कि वो जिम्मेदारी और गेंदबाजी का भार अपने कंधों पर लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, मैं फ्रेश महसूस और अच्छा कर रहा हूं। मुझे पता है कि मेरे पास सिर्फ यह एक ही गेम है। इसी वजह से मैं खेलते हुए अपनी लिमिट पुश कर सकता हूं।’
पहले दिन कैसा रहा इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन
ओवल टेस्ट में पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लिश टीम के लीड गेंदबाज क्रिस वोक्स ने एक विकेट झटका, वहीं गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। दूसरे दिन अब इंग्लैंड के गेंदबाज जल्द से जल्द भारतीय टीम को आउट करने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज दांव पर… फिर भी 5वें मैच से जसप्रीत बुमराह क्यों बाहर? कोच ने बताई वजह
संबंधित खबरें
मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
5 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
5 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines