IND vs ENG: टेस्ट सीरीज दांव पर... फिर भी 5वें मैच से जसप्रीत बुमराह क्यों बाहर? कोच ने बताई वजह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। अब भारत के असिस्टेंट कोच ने बुमराह के नहीं खेलने का कारण बताया है।

IND vs ENG, Jasprit Bumrah

बुमराह क्यों नहीं खेले पांचवां टेस्ट?

IND vs ENG, 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट के पहले दिन का समापन देखने को मिल गया है। जसप्रीत बुमराह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। बुमराह ने श्रृंखला में कुल तीन मैच खेले। इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं और भारत के लिए यह सीरीज दांव पर लगी हुई है। इतने महत्वपूर्ण मैच के बावजूद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया। अब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने बुमराह के बाहर होने की वजह बताई है।

क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह?

पांचवें दिन के पहले सेशन के समापन के बाद रयान टेन डोएशेट से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह के नहीं खेलने को लेकर सवाल किया गया। रयान ने बताया कि बुमराह ने काफी ओवर डाले हैं और उनकी शारीरिक स्थिति का सम्मान करना जरुरी है। उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह के साथ काफी जटिल समस्या है। उनके शरीर की जो स्थिति है, हम उसका सम्मान करना चाहते हैं। उन्होंने बहुत सारे ओवर डाले हैं। मुझे पता है कि ऐसा महसूस नहीं होता होगा, क्योंकि उन्होंने सिर्फ तीन टेस्ट खेले और मैनचेस्टर में सिर्फ एक पारी में गेंदबाजी की।’

जसप्रीत बुमराह ने झटके हैं भारत के लिए 14 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भले ही जसप्रीत बुमराह ने मात्र 3 मैच खेले हैं लेकिन वो काफी विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 14 बार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसमें दो 5 विकेट हॉल भी शामिल है। बुमराह का औसत इस सीरीज में 26.00 का रहा है। मोहम्मद सिराज ने भी 14 विकेट अपने नाम किए हैं लेकिन बुमराह ने उनके मुकाबले कम मैच खेले हैं। इससे पता चलता है कि टेस्ट में बुमराह का क्या इम्पैक्ट है।

पहले दिन के बाद क्या है भारत का स्कोर?

ओवल टेस्ट में पहले दिन बारिश हुई। इसके बावजूद 64 ओवरों का गेम देखने को मिला। भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा और दिन के समापन पर 6 विकेट खोकर उन्होंने 204 रन बनाए। इसी बीच साई सुदर्शन ने 38 रन बनाए और करुण नायर की ओर से अर्धशतक आया। नायर अभी नाबाद हैं और दूसरे दिन वो वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम को अच्छी स्थिति में लेकर जाने की कोशिश कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ