India vs England 5th T20I: इंग्लैंड ने भारत को 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रनों से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है. साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की इस जीत के हीरो जोस बटलर रहे, जिन्होंने 64 गेंदों पर 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रनों की तूफानी पारी खेली.
इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी टी20I रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी गंवा दिया. अब इंग्लैंड नंबर-1 टी20I टीम बन गई है, जबकि भारतीय टीम दूसरी नंबर पर खिसक गई है. यह भारत की लगातार दूसरी सीरीज हार है. इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी.
जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने की भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जो गलत साबित हुआ. इंग्लैंड के सिर्फ 8 रन के स्कोर पर फिल साल्ट के रूप में पहला विकेट गंवाया, लेकिन इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने तबाही मचा दी. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और दूसरे विकेट के लिए 102 गेदों पर रिकॉर्ड 233 रनों की साझेदारी कर डाली. बटलर ने 64 गेंदों में 204 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौकों और 8 छक्के शामिल रहे.
वहीं, कप्तान ब्रुक ने 45 गेंदों में 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन बनाए. इन दोनों की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं, भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने रच दिया इतिहास, भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर बन गए नंबर-1 जोड़ी
ईशान और तिलक की अर्धशतकीय पारी गई बेकार
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर अभिषेक शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन भी 14 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी संभालने के कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की. कप्तान श्रेयस 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली.
वहीं, 5वें नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 53 रनों विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. लेकिन तिलक के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई. आखिर में शिवम दुबे ने 14 रन, सूर्यांश शेडगे 7 रन और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी और 56 रनों से मैच हार गई. वहीं, इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद ने दो विकेट लिए. इसके अलावा, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और जोश टंग ने एक-एक विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों के फेल होने की वजह से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, T20 सीरीज में नहीं मिली जीत
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
30 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
44 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines